Kanwar Yatra 2025: सावन के दूसरे सोमवार पर गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर सुबह 5 बजे से जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है। इस दौरान गाजियाबाद दूधेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं। दोपहर बाद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड, एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दूधेश्चर नाथ मंदिर में पहुंचकर सुरक्षा और किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और अन्य अधिकारियों को भी दिशा निर्देश दिए।
सुबह तड़के से ही लगी है भक्तों की कतारें
आज सावन का दूसरा सोमवार है। गाजियाबाद के प्रसिद्ध दूधेश्वर नाथ मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी सुबह तड़के से ही भक्तों की लाइन लगी हुई है। ऐसे में दूधेश्वर नाथ मंदिर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर पुलिस बल के अलावा सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। वहीं मंदिर परिसर और मंदिर के बाहर भी वॉलिंटियर्स भक्तों की सहायता कर रहे हैं। सोमवार दोपहर बाद पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड, डीएम दीपक मीणा सहित शहर के अन्य आला अधिकारी मंदिर परिसर में पहुंचे और मंदिर परिसर में किए गए सभी इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान मंदिर के महंत नारायण गिरी महाराज द्वारा प्रशासन के सहयोग के लिए भी आभार व्यक्त किया गया।
किए गए हैं सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस द्वारा सावन के दूसरे सोमवार को देखते हुए आज दूधेश्वर नाथ मंदिर पर भक्तों की भारी भीड़ आने को लेकर पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर के आसपास और प्रांगण में आज 500 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सुबह के समय से ही काफी संख्या में भक्त दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए पहुंच रहे हैं। गाजियाबाद प्रशासन द्वारा एमएमजी अस्पताल तक बैरिकेट्स लगाकर व्यवस्था की गई है, ताकि भक्तों को परेशानी ना हो।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
15 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
18 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
19 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines