हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

गाजियाबाद डीएम और पुलिस कमिश्नर ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Ghaziabad News: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए गाजियाबाद के अधिकारी भी अब सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ रूट देखते अधिकारी

Ghaziabad News: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर शहर में चल रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए गाजियाबाद के अधिकारी भी अब सड़क पर उतर गए हैं। सोमवार को जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड, एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी सहित ट्रैफिक विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग को देखा। इस दौरान डीएम और कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग से गुजरने वाले कांवड़यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। उनकी सुविधा के लिए मेडिकल, शुद्ध पेयजल सहित सभी सुविधाओं का पूरा इंतजाम किया जाना चाहिए।

डीएम और कमिश्नर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

कांवड़ मार्ग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि सभी आपस में समन्वय मिलाकर कार्य करें। सभी विभागों के अधिकारी समय-समय पर सभी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करें, ताकि किसी भी कमी को तुरंत ठीक किया जा सके। इस दौरान एडिशनल कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने डायवर्जन प्लान के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर आस-पास के जिलों के अधिकारियों से भी बात की जा रही है। डायवर्जन इस तरह से तैयार किया जा रहा है कि ना तो कांवड़ियों को परेशानी हो और ना ही वाहन चालकों को।

कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर कड़े इंताजाम

11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य विभाग के अधिकारी भी अपनी अपनी तैयारी में लगे हुए हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए जा रहे है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कांवड़ मार्ग पर लगाई जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस द्वारा कांवड़ मार्ग बने अवैध कटों को भी बंद किया जाएगा और जिन मार्गो पर वन-वे की जरूरत होगी वहां पर ट्रैफिक वन-वे किया जाएगा। पुलिस द्वारा सुरक्षा के ओर कड़े इंतजाम किए जा रहे है। इसी के चलते सोमवार को शहर के आला अधिकारियों ने सभी तैयारियों का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें