गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका क्षेत्र में 11 करोड रुपए की लागत से कई वार्डों में विकास कार्य कराएं जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा द्वारा नगर पालिका के 4 वार्डों में 11 करोड़ के कार्यों के विकास का शुभारंभ किया है। नगर पालिका के इन वार्डो में इंटरलॉकिंग से लेकर टूटी हुई नालियां की मरम्मत और नई नालियों का निर्माण शामिल है। ताकि बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव जैसी समस्या का सामना ना करना पड़े। इन विकास कार्यों के होने के बाद इन वार्डो में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: लोनी नगर पालिका क्षेत्र में होगा 468 करोड़ रुपये से विकास, बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
11 करोड़ से होगा विकास कार्य
गाजियाबाद की लोनी नगर पालिका द्वारा पालिका क्षेत्र में सभी वार्डो का विकास लगातार किया जा रहा है। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने नगर पालिका के वार्ड 36, 47, 54 और 55 में कराए जाने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया है। इस दौरान बताया गया है कि इन वार्डो में लगभग 11 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। जिसमें इंटरलॉकिंग का कार्य, नालियों का निर्माण आदि शामिल है। ताकि लोगों को बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या से राहत मिल सके और वार्डों में आने जाने में सुगमता हो सके। विकास कार्यों के शुभारंभ के दौरान वार्ड के निवासियों ने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया है।
इन वार्डो में होगा विकास कार्य
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान लोनी नगर पालिका के अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड नंबर 47 की गोरी पट्टी कॉलोनी में कराए जाने विकास कार्यों के लिए 2.37 करोड़ रुपए, वार्ड नंबर 55 स्थित कंचन पार्क और इकराम नगर कॉलोनी के विकास कार्य के लिए 2.46 करोड रुपए, वार्ड नंबर 36 स्थित प्रेम नगर टोली मोहल्ला और कविता एंक्लेव के विकास कार्यों के लिए लगभग 3.15 करोड रुपए और वार्ड नंबर 55 स्थित मुस्तफाबाद कॉलोनी में इंटरलॉकिंग और नालियों के निर्माण के लिए लगभग 3.15 करोड रुपए के कार्यों का शुभारंभ किया है।
यह भी पढ़ें- ग्रेटर गाजियाबाद बनेगा NCR का नया चेहरा, इन क्षेत्रों की प्रॉपर्टी पर आ सकती है बहार
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
10 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
5 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
5 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
6 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
8 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
9 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
9 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
9 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines