हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GDA से खरीदें गाजियाबाद में प्लॉट, कल ई-नीलामी, जानें कितने बजे से होगा आयोजन

गाजियाबाद में इंदिरापुरम में प्लॉट वाली स्कीम के लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। प्लॉट्स का आवंटन कल से शुरू हो जाएगा, क्योंकि 28 मार्च को ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा। अगर आपने भी इस स्कीम में आवेदन किया है, तो प्राधिकरण का ताजा अपडेट देखें।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में सरकार कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। इन स्कीम्स के जरिए सरकार का लक्ष्य लोगों को किफायती कीमत पर फ्लैट्स और प्लॉट देना है। इसी कड़ी में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) ने भी प्लॉट्स की एक स्कीम निकाली है, जिसके लिए आवेदन बंद हो चुके हैं। आवेदकों को अब प्लॉट्स के लिए ई-नीलामी का इंतजार है। प्राधिकरण ने यह स्कीम इंदिरापुरम में निकाली है, जिसमें 28 मार्च को सुबह 11 बजे से ई-नीलामी का आयोजन किया जाएगा। यहां देखिए ई-नीलामी से जुड़ी पूरी जानकारी।

प्राधिकरण ने दी ताजा जानकारी

गाजियाबाद में विकास के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, जिसके लिए खाली पड़े प्लॉट्स को बेचा जा रहा है, ताकि वहां पर लोग अपने घर बना सकें या अपना काम शुरू कर सकें। प्राधिकरण ने पहले भी इस योजना से जुड़ा अपडेट दिया था, जिसमें ई-नीलामी से जुड़ी नई तारीख के बारे में बताया गया। अभी न्यूज24 ने प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर पर फोन करके पता किया, तो उन्होंने बताया कि इस योजना में अब रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहे हैं। 28 मार्च को अब इन प्लॉट्स की ई-नीलामी की जाएगी। ताजा जानकारी के मुताबिक, अभी तक योजना में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। तय किए गए समय पर ही नीलामी का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: साहिल-मुस्कान के एक और सच का पर्दाफाश; 4 महीने पहले में सौरभ के साथ करना था ये काम

विज्ञापन

कल 11 बजे से शुरू होगी नीलामी

प्लॉट्स की ई-नीलामी के लिए सबसे पहले 25 मार्च की तारीख तय की गई थी, जिसे बदलते हुए प्राधिकरण ने 28 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया। अब इसका आयोजन कल लोहिया नगर, गाजियाबाद स्थित हिन्दी भवन में सुबह 11:00 बजे किया जाएगा। अगर इससे जुड़ा किसी तरह का अपडेट चाहिए, तो उसके लिए प्राधिकरण की आधिकारिक ईमेल आईडी helplinegda@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। वहीं तुरंत जवाब के लिए प्राधिकरण ने हेल्पलाइन नंबर 0120-4418 384 या व्हाट्‌सएप नंबर 9990988004 के जरिए भी संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा में निकलेगी ‘सस्ते’ प्लॉट की स्कीम! YEIDA को मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:
GDA

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola