Ghaziabad Development Authority: गाजियाबद में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने वैशाली, इंद्रप्रस्थ, इंदिरापुरम और कोयल एंक्लेव में प्लॉट की स्कीम निकाली है। यहां पर आवासीय और व्यावसायिक प्लॉट दोनों की खरीदे जा सकते हैं। इस स्कीम के तहत आवेदन शुरू किए जा चुके हैं। प्राधिकरण ने 3 जरूरी तारीखें बताई हैं, जिनकी जानकारी आवेदन करने वालों को होनी चाहिए। अगर अभी तक आपने आवेदन नहीं किया है, तो इसके लिए फॉर्म कहां से मिलेंगे, इससे जुड़ी जानकारी भी पढ़ लें।
कहां पर कितने प्लॉट?
इन्द्रप्रस्थ योजना पॉकेट-एच में 22 व्यवसायिक प्लॉट, इन्दिरापुरम योजना न्यायखण्ड-1 में व्यवसायिक प्लॉट और 1 हॉस्पिटल प्लॉट, इन्दिरापुरम ज्ञानखण्ड-4 में बने हुए घर दिए जा रहे हैं। वहीं, इन्दिरापुरम योजना शक्ति खण्ड-4 में 1 क्योस्क प्लॉट, इन्दिरापुरम ज्ञानखण्ड-3 में 18 दुकान के लिए प्लॉट और 5 कन्वीनियेन्ट शॉपिंग प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा में ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए लाई गई नई टेक्नोलॉजी, जानें क्या होगा फायदा
वैशाली योजना सैक्टर-3 में 1 सामुदायिक केन्द्र के लिए प्लॉट,1 हाईस्कूल प्लॉट और 1 नर्सिंग होम प्लॉट, वैशाली योजना सैक्टर-6 में सामुदायिक केन्द्र प्लॉट, 1 ओल्ड ऐज होम के लिए प्लॉट और 1 हेल्थ सेंटर प्लॉट, कर्पूरीपुरम योजना में 1 आर्ट गैलरी के लिए प्लॉट, 1 होटल के लिए और 1 ओल्ड ऐज होम के लिए प्लॉट निकाला गया है। इसके अलावा भी बहुत से प्लॉट हैं, जिनकी जानकारी GDA की आधिकारिक साइट से ली जा सकती है।
कैसे करें आवेदन?
स्कीम की शुरुआत 9 मई से हो चुकी है। इसके तहत 26 मई तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्राधिकरण ने 28 मई को नीलामी की तारीख तय की है। नीलामी का आयोजन हिंदी भवन, लोहिया नगर, गाजियाबाद में ही किया जाएगा। आवेदन करने के लिए फॉर्म HDFC बैंक से लिए जा सकते हैं। इसमें मांगी गई जानकारियां भरने के बाद फॉर्म जमा कर दें। प्लॉट की कीमत जानने के लिए https://gdaghaziabad.in/ पर जा सकते हैं, जहां पर हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के हेल्पलाईन नंबर- 0120-4418384 या ईमेल- halpilinegdag@gmail.com
ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: चौथी मंजिल से गिरी महिला की वीडियो वायरल, लोनी बॉर्डर क्षेत्र का मामला
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
8 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
13 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
15 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
17 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
19 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
1 day ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
1 day agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines