Ghaziabad Dental college student jumps from 23 storey death: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम में मेडिकल की छात्रा ने 23वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी है। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय डेंटल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी की रहने वाली आस्था शर्मा का शव शनिवार सुबह सोसाइटी परिसर के एक टावर के पास एक फव्वारे में मिला था। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) शुभम पटेल के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में शर्मा को एक टावर की छत पर देखा गया, माना जा रहा है कि वह शुक्रवार देर रात वहीं से कूदी थी।
डिप्रेशन की दवाई खा रही थी छात्रा
वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्रा और उसका दोस्त रोहित खन्ना कुछ महीनों से परेशान चल रहे थे। लड़की अक्सर रोहित से मिलने के लिए हाउसिंग कॉम्प्लेक्स जाती थी। डीसीपी के मुताबिक, मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी डिप्रेशन की दवा ले रही थी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि घटना वाले दिन छात्रा दो बार मोहित खन्ना से मिलने आई थी। बाद में उसे एक टावर की छत पर जाते देखा गया। पुलिस ने बताया कि शव के परीक्षण से पता चला कि गंभीर चोटें लगने की वजह से उसकी मौत हो गई।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
ये भी पढ़ेंं: Explainer: क्या होती है दोहरी उम्रकैद, सौम्या हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाई जिसकी सजा
हालांकि, मृतका की मां की बयान के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि छात्रा ने डिप्रेशन के चलते सुसाइड किया होगा। डीसीपी के मुताबिक, पुलिस ने रोहित खन्ना का बयान ले लिया है और फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बता दें कि मृतका के माता-पिता ने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
ये भी पढ़ेंं: Soumya Murder Case: टीवी जर्नलिस्ट सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस में 15 साल बाद इंसाफ; चार हत्यारों को दोहरी उम्रकैद
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines