हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर 19 तारीख से बंद रहेगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जानिए क्या है रूट डायवर्जन प्लान

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर में किए जाने वाले रूट डायवर्जन को लेकर तैयारी की है। 11 जुलाई से लागू किए जाने वाला यह डायवर्जन 25 जुलाई तक लागू रहेगा। 11 जुलाई की रात से ही भारी वाहनों का रूट बदल दिया जाएगा और 19 जुलाई से हल्के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

विज्ञापन
कांवड़ यात्रा

Kanwar Yatra 2025: 11 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद के सभी विभाग अपनी तैयारी करने में जुटे है। ऐसे में गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन की तैयारी की है। एडीसीपी यातायात सच्चिदानंद के अनुसार, 11 जुलाई से लागू किए जाने वाला यह डायवर्जन 25 जुलाई तक लागू रहेगा। 11 जुलाई की रात से ही भारी वाहनों का रूट बदल दिया जाएगा और 19 जुलाई से हल्के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को भी कांवड़ यात्रा के दौरान 19 जुलाई से बंद किया जाएगा। मेरठ काशी टोल प्लाजा से गाजियाबाद के यूपी गेट तक के रूट पर डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है।

कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में यह है रूट डायवर्जन प्लान

1- ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली की ओर से लोनी बॉर्डर, तुलसी निकेतन बॉर्डर, सीमापुरी बॉर्डर, आनंद विहार बॉर्डर होते हुए गाजियाबाद आने वाले भारी वाहनों का गाजियाबाद शहर में प्रवेश बंद रहेगा। जिन वाहनों को हरिद्वार, अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ की ओर जाना है, वह वाहन चौधरी चरण सिंह मार्ग से यूपी गेट से एनएच-9 होते हुए डासना से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए जा सकेंगे।
2- बागपत से दिल्ली की आने वाले वाहनों को ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार दिल्ली होते हुए दिल्ली जा सकेंगे।
3- लोनी बॉर्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
4- हापुड़ या बुलंदशहर से ओर आने वाले वाहनों को डासना पुल, लाल कुआं, आत्माराम स्टील प्लांट तिराहा से गाजियाबाद शहर की ओर परिचालन बंद रहेगा। यहां से जिन वाहनों को दिल्ली जाना है, वे वाहन एनएच-9 होकर जाएंगे।
5- संतोष मेडिकल कट से नई लिंक रोड पर मेरठ तिराहा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
6- गौड़ ग्रीन, खोड़ा, कालापत्थर, सेक्टर-62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से NH-9 होते हुए इंदिरापुरम में भी भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
7- गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइपलाइन मार्ग एनएच-34 (पूर्व में एनएच-58) और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा।
8- हापुड़ और भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर की ओर परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
9- सौर ऊर्जा मार्ग से साहिबाबाद अंडरपास होकर साहिबाबाद स्टेशन कट जीटी रोड की ओर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

नगर नियंत्रण कक्ष- 9643208942
ग्रामीण नियंत्रण कक्ष- 8929436700
ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष- 9643204440
ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष- 9643322904

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola