Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुरादनगर में ऊपरी गंगा नहर के पास जंगल में 42 वर्षीय व्यक्ति को शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी का शव पास में ही जमीन पर पड़ा था।
दिल्ली आयकर विभाग में तैनात थे रि. सेन्यकर्मी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में सामने आया है कि शख्स ने पहले पत्नी को मारा, फिर खुद फांसी लगा ली। गाजियाबाद पुलिस ने दोनों की पहचान रणपाल (42) के रूप में की है। बताया गया है कि वह रिटायर्ड सेन्य कर्मी थे। फिलहाल दिल्ली आयकर विभाग में डेस्क सहायक के रूप में काम कर रहे थे। उसकी पत्नी रेखा (40) गृहिणी थी।
सूचना पर पहुंची मुराद नगर पुलिस
एक चरवाहे ने पुलिस को शनिवार (11 मार्च) सुबह करीब 11 बजे शवों के पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद मुरादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गाजियाबाद के डीसीपी (ग्रामीण) रवि कुमार ने कहा कि रेखा जमीन पर पड़ी मिली। उसके गले में निशान थे। जबकि रणपाल का शव पेड़ पर रस्सी से लटका मिला था।
होली मनाने के लिए बुलंदशहर गए थे दोनों, वापस नहीं लौटे
पुलिस ने मौके से एक बाइक भी बरामद की है। आशंका है कि इसी बाइक से दोनों यहां पहुंचे थे। पुलिस ने बताया कि दंपति गाजियाबाद के वैशाली इलाके में रहते थे। 8 मार्च को होली मनाने के लिए अपने पैतृक गांव बुलंदशहर गए थे। डीसीपी ने कहा कि वे होली के दिन दोपहर करीब 3 बजे बुलंदशहर से निकले, लेकिन फिर वैशाली नहीं पहुंचे।
पुलिस जांच में सामने आई ये वजह
उनके परिवार के सदस्यों ने शाम तक उनसे संपर्क करने की कोशिश की। कोई जानकारी नहीं होने पर परिवार वालों ने बुलंदशहर में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेजों की जांच की तो दोनों बाइक पर जाते हुए दिखाई दिए। वहीं परिवार वालों ने किसी आशंका की ओर शक जाहिर किया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि दंपति कर्ज को लेकर परेशान थे।
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
3 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
4 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
18 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
23 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines