Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर में साइबर ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहें हैं। ऐसे ही दो मामले गाजियाबाद से सामने आए है। यहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक करके खाते से 6 लाख रुपये निकाल लिए। वहीं साइबर ठगों ने एक युवती को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का लालच देकर लगभग 12.30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। ठगी की जानकारी होने पर दोनों पीड़ितों ने गाजियाबाद पुलिस से गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में साइबर ठगों ने महिला से 8 लाख रुपये ठगे, जानिए कैसे की धोखाधड़ी
शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने का दिया लालच
गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के एक्सटेंशन-2 में दीप्ति शाहु अपने परिवार के साथ रहती है। दीप्ति ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ माह पहले उनके मोबाइल पर शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा कमाने का मैसेज आया था। जिसके बाद उन्हे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इसके बाद उन्हे लगातार शेयर ट्रेडिंग कराने के लिए उकसाया जाने लगा और मोटा मुनाफा दिलाने का लालच दिया गया। इसके अलावा इस ग्रुप में शेयर ट्रेडिंग करने के लिए टिप्स भी दिए जाते थे। इसके बाद आरोपियों ने उनका एक शेयर ट्रेडिंग के लिए खाता खोल दिया। जिसके बाद अगस्त माह तक उन्होने शेयर ट्रेडिंग में लगभग 12.30 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। इस दौरान उनके खाते का बेलेंस भी काफी दिखने लगा।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट कर 90 लाख हड़पे, जानिए आप कैसे रह सकते हैं सुरक्षित
मोबाइल हैक कर निकाले 6.5 लाख रुपये
पीड़िता दीप्ति ने पुलिस को बताया कि जब उन्होने अपने खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद आरोपियों द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर उनसे ओर रुपयों की मांग की जाने लगी। जिसके बाद उन्हे अपने साथ ठगी की जानकारी हुई। पीड़िता ने मामले में पुलिस से शिकायत की है। वहीं खोड़ा की आजाद विहार कॉलोनी में रहने वाले हरिदत्त ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि कुछ समय पहले अचानक उनके मोबाइल फोन पर अनजान नोटिफिकेशन आने शुरू हुए। इसके बाद उन्होने अगली सुबह जब अपना मोबाइल चेक किया तो उसमे देखा कि उनके खाते से रुपये कटने के मैसेज आए हुए हैं। मैसेजों से जानकारी हुई कि उनके खाते से लगभग 6 लाख 5 हजार रुपये कटे हैं। जिसके बाद उन्होने पुलिस से शिकायत की। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में निवेश में मुनाफा दिलाने के नाम पर 5.57 लाख की ठगी, ऐसे दिया घटना को अंजाम
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
9 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
15 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
16 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
19 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
20 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
22 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines