टॉयलेट पाइप, 6 महीने का भ्रूण... गाजियाबाद का मामला निकाल देगा आपकी जान

Ghaziabad Crime News: प्रहलादगढ़ी इलाके में एक बिल्डिंग में बंद शौचालय की पाइप से छह महीने का भ्रूण बरामद किया गया। अब DNA टेस्ट के जरिए की जाएगी पहचान।

Ghaziabad crime news 6-month-old foetus
विज्ञापन

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के प्रहलादगढ़ी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर टायलेट पाइप में भ्रूण मिला है। जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में करीब 9 परिवार रहते हैं। इन्हीं में से किसी एक परिवार ने पाइप जाम होने के बाद प्लंबर को बुलाया था। इसी दौरान प्लंबर को पाइप से 6 महीने का भ्रूण मिला। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

पाइप बंद होने पर खुला मामला

यह मामला रविवार का है, जब इंदिरापुरम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि देवेंद्र उर्फ देवा के घर में टॉयलेट पाइप में भ्रूण फंसा है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि इस बिल्डिंग के मालिक के घर का टॉयलेट का पाइप ब्लॉक था। जिसको सही कराने के लिए प्लंबर को बुलाया गया। प्लंबर ने जब पाइप काटा तो उसके होश उड़ गए। पाइप बंद होने का कारण उसमें फंसा 6 महीने का भ्रूण था। पुलिस ने उस भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन

DNA टेस्ट से होगी पहचान

जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग में 9 परिवार रहते हैं। पुलिस को शक है कि इन्हीं में से किसी एक परिवार ने इस भ्रूण को टॉयलेट में डाला होगा। ये भ्रूण किसका है पुलिस इसका पता लगाने के लिए सभी परिवारों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का ये भी कहना है कि इस बात की जांच भी की जा रही है कि किसी का ये भ्रूण टॉयलेट में गिरा है या किसी ने उसको जानबूझकर गिराया है। हालांकि पुलिस ने इस भ्रूण को DNA जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही भ्रूण किसका है इसका पता लगाया जा सकेगा।

भारत में भ्रूण हत्या या भ्रूण का लिंग जांच कराना कानून जुर्म है। लेकिन फिर भी इसके मामलों में काफी बढ़ोतरी हुई है। इसके पहले गुरुग्राम और गाजियाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की। जिसमें भ्रूण लिंग जांच करने वाले एक ग्रुप को पकड़ा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ