Ghaziabad News: गाजियाबाद शहर में एंट्री करने वाले पॉइंटों पर जल्द ही आपको हरियाली और प्रदेश की कलाकृतियां देखने को मिलेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा नगर आयुक्त ने इस मामले को लेकर वास्तुकारों के साथ भी बैठक की और इसे एक माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। गाजियाबाद प्रवेश द्वार बनाने के लिए 5 जगह को चिन्हित किया गया है। जिन पर जल्द ही आपको उत्तर प्रदेश के विकास से जुड़ी उपलब्धियां और प्रदेश के प्रसिद्ध स्थानों की तस्वीर भी देखने को मिलेगी
इन स्थानों का किया गया चयन
गाजियाबाद शहर में प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए शहर के 5 स्थानों का चयन किया गया है। जिनमें क्रॉसिंग रिपब्लिक, डायमंड फ्लाईओवर, यूपी गेट, आनंद विहार एंट्री पॉइंट और तिगरी गोल चक्कर को शामिल किया गया है। इसके अलावा यहां के सौंदर्यीकरण को लेकर वास्तुकारों को शहर का दौरा भी कराया गया है। वहीं सोमवार को नगर आयुक्त ने इस संबंध को लेकर बैठक की थी। बैठक के दौरान उन्होंने शहर को सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
एक माह में काम पूरा करने का लक्ष्य
निगम के अधिकारियों का कहना है कि चयनित किए गए जगहों पर जल्द ही सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। यहां हरियाली के साथ-साथ गाजियाबाद सहित प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकृतियां के दर्शन हो सकेंगे। रोजाना यहां से काफी संख्या में लोग दिल्ली और गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करते हैं। इन सभी जगह पर कार्य पूरा करने के लिए एक माह का लक्ष्य रखा गया है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines