Ghaziabad News: गाजियाबाद में यदि आप भी जमीन या प्लॉट खरीदने का मन बना रहे हैं, तो जल्दी कीजिए। हो सकता है कि सितंबर माह से गाजियाबाद में नए सर्किल रेट लागू हो जाए। इसके लिए जिलाधिकारी के आदेश पर निबंधन विभाग ने सर्वे शुरू कर दिया है। आशंका है कि 2 माह बाद यानी सितंबर माह में गाजियाबाद में नए सर्किल रेट लागू कर दिए जाएंगे। जिसके कारण जमीन और प्लॉट खरीदने महंगे हो जाएंगे।
निबंधन विभाग में शुरू किया सर्वे
नियम के अनुसार, हर साल शहर के सर्किल रेट में बढ़ोतरी की जाती है। जिसके लिए प्रशासन के निबंधन विभाग द्वारा हर साल ही सर्वे करने के बाद नए सर्किल रेट को लागू किया जाता है। पिछले वर्ष भी सितंबर माह में गाजियाबाद में नए सर्किल रेट लागू किए गए थे। इसके बाद इस वर्ष जिलाधिकारी दीपक मीणा के आदेश पर नए सर्किल रेट लागू करने के लिए निबंधन विभाग द्वारा सर्वे शुरू किया गया है। ऐसे में आशंका जताई जा रहा है कि इस साल भी सितंबर महीने में सर्किल रेट की बढ़ी हुई दरों को लागू कर दिया जाएगा।
सितंबर माह में नए सर्किल रेट लागू होने की संभावना
अधिकारियों के अनुसार, प्रबंधन विभाग द्वारा किए जा रहे सर्वे के बाद नए सर्किल रेट को प्रकाशित करके उन पर आपत्तियां मांगी जाएगी। इसके बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद ही नहीं दरों को लागू किया जाएगा। सर्वे के दौरान प्रबंधन विभाग द्वारा पता लगाया जा रहा है कि हाल में जो सर्किल रेट लागू है, उनमें कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके अलावा सर्वे में पता लगाया जाएगा कि शहर के किन-किन इलाकों में सबसे अधिक जमीन खरीदी जा रही है और वहां पर क्या दाम है। इसी आधार पर नए सर्किल रेट तय किए जाएंगे। इसमें दो माह का समय लग सकत सकता है। इसके बाद सितंबर माह में नई दरों को लागू किया जा सकता है। ऐसे में नई दरों के लागू होने पर गाजियाबाद में जमीन और प्लॉट के रेट में बढ़ोतरी होगी हो जाएगी।
संबंधित खबरें
अयोध्या रामजन्मभूमि परिसर में गैस पाइपलाइन फटने से बढ़ी टेंशन, कुछ देर के लिए रोके गए मंदिर के दर्शन
59 mins agoआराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष, परगट सिंह को मिली पंजाब की कमान
14 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
15 hrs agoकौन हैं आराधना 'मोना' मिश्रा? जिन्हें मिली यूपी कांग्रेस की कमान, समझें 2027 का पूरा सियासी गणित
20 hrs agoBSP में वापसी को बेचैन आकाश आनंद! मायावती से मांगी माफी, कहा- गलत समझी गई मेरी चुप्पी
22 hrs ago'मोहम्मद' दीपक उत्तराखंड में अरेस्ट, बिजनेसमैन ने लगाया पीटने और थमकाने का आरोप
22 hrs agoसीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
1 day agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
1 day ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
1 day ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines