Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में छोटा हरिद्वार के नाम से मशहूर गंगनगर घाट पर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। चेंजिंग रूम में लगे सीसीटीवी से अश्लील वीडियो बनाए जा रहे थे, जिसमें प्राचीन शनि मंदिर का महंत शामिल था। पुलिस ने आरोपी महंत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं कि कौन है वो महंत?
कौन है आरोपी महंत?
छोटा हरिद्वार के घाट के किनारे बने प्राचीन मंदिर में मुकेश गोस्वामी नाम का महंत रहता था। उसका घाट पर इतना दबदबा था कि घाट के आसपास मंदिर समिति के कर्मचारियों के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति दुकान नहीं लगा सकता है। 10 साल पहले एक मामले में महंत और उसकी पत्नी मेरठ जेल में बंद थे। पुलिस ने महंत के घरवालों को हिरासत में ले लिया है। जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में पहले से महंत के खिलाफ चार केस दर्ज हैं। गाजियाबाद में तीन और मेरठ में एक मुकदमा दर्ज है।
यह भी पढ़ें : मौत का बदला मौत…गाजियाबाद में ऑटो में बैठी लड़की से मोबाइल लूटने वाला पुलिस एनकाउंटर में ढेर
45 साल की महिला ने घिनौनी हरकत का किया खुलासा
गाजियाबाद के मुरादनगर में छोटा हरिद्वार के नाम से गंगनगर घाट स्थित है। गंगा के घाट पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं। स्नान करने के बाद महिलाएं चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने जाती हैं, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसकी लाइव फुटेज महंत के फोन से कनेक्ट थी। एक 45 साल की महिला ने महंत की इस घिनौनी हरकत का खुलासा किया।
महंत ने महिला को दी थी धमकी
यह महिला 21 मई को अपनी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, जहां वह सीसीटीवी कैमरा देखकर दंग रह गई। उसे पता चला कि यह कैमरा महंत के मोबाइल फोन से कनेक्ट है तो वह उसके पास पहुंच गई और सवाल जवाब करने लगी। इस पर महंत ने उस महिला को धमकी दी कि अगर वह पुलिस से शिकायत करेगी तो ठीक नहीं होगा। हालांकि, महिला उस महंत से नहीं डरी और पुलिस से मामले की शिकायत कर दी।
यह भी पढ़ें : 7 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, घर के पास नाले में मिला शव
घटना के बाद फरार हो गया महंत
इस घटना के बाद महंत भाग गया। पुलिस एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग डिवाइस की फुटेज जांच की तो पता चला कि 5 दिनों में कपड़े बदलते 200 महिलाओं के वीडियो थे। पुलिस ने सीसीटीवी को जब्त कर लिया और अन्य महंत से पूछताछ कर रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
5 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
8 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
9 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
14 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines