गाजियाबाद में तैनात एक आईएएस अभिनव गोपाल ने एक बार फिर से शहर का नाम दुनिया में रोशन किया है। जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात अभिनव गोपाल ने अपनी टीम के साथ दुनिया का सबसे खतरनाक इंग्लिश चैनल की 55 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 11 घंटे 19 मिनट में तैरकर पार करके कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान उनके इस अभियान में हरियाणा, वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र, से चार अन्य तैराक भी शामिल रहे हैं।
55 किलोमीटर की दूरी की तैरकर पार
जानकरी के अनुसार, बीती 18 जून को सुबह लगभग 3 बजे अभिनव गोपाल ने अपनी टीम के साथ इंग्लैंड से इस तैराकी को शुरू किया था। इसके बाद 55 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वह 11 घंटे 19 मिनट में फ्रांस के तट पर पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ में महाराष्ट्र के रहने वाली आयुषी और शाश्रुति तावडे, हरियाणा की रहने वाले इशांत सिंह और पश्चिमी बंगाल के रहने वाले रोबिन वालडो सिंह शामिल रहे हैं। बताया गया है कि इस चैनल की वास्तविक दूरी लगभग 33 किलोमीटर है, मगर समुंद्र की धाराओं के चलते तैराकों को 55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस चैनल को दुनिया का सबसे खतरनाक वाटर मार्गो में से एक माना जाता है। इस दौरान अभिनव गोपाल ने कहा है कि यह दूरी उनकी टीम के मनोबल और साहस की परीक्षा थी।
इससे पहले भी स्थापित किए कीर्तिमान
इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का हिस्सा है, यह हिस्सा दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है। इससे पहले भी सीडीओ तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। आईएएस अभिनव गोपाल को आयरनमैन का खिताब भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक समुद्र में करीब 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को आठ घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines