Ghaziabad News: CDO अभिनव गोपाल ने रोशन किया शहर का नाम, 11 घंटे 19 मिनट में तैरकर पार किया इंग्लिश चैनल

Ghaziabad News: गाजियाबाद में तैनात आईएएस अभिनव गोपाल ने एक बार फिर से शहर का नाम दुनिया में रोशन किया है। जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात अभिनव गोयल ने अपनी टीम के साथ दुनिया का सबसे खतरनाक माने जाने वाले इंग्लिश चैनल की 55 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 11 घंटे 19 में तैरकर पार करके कीर्तिमान बनाया है।

Ghaziabad News, GDA, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, Ghaziabad DM, Ghaziabad CDO, Abhinav Gopal, English Channel, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, गाजियाबाद डीएम, गाजियाबाद सीडीओ, अभिनव गोपाल, इंग्लिश चैनल

सीडीओ अभिनव गोपाल अपनी टीम के साथ

विज्ञापन

गाजियाबाद में तैनात एक आईएएस अभिनव गोपाल ने एक बार फिर से शहर का नाम दुनिया में रोशन किया है। जिले में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात अभिनव गोपाल ने अपनी टीम के साथ दुनिया का सबसे खतरनाक इंग्लिश चैनल की 55 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 11 घंटे 19 मिनट में तैरकर पार करके कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान उनके इस अभियान में हरियाणा, वेस्ट बंगाल और महाराष्ट्र, से चार अन्य तैराक भी शामिल रहे हैं।

55 किलोमीटर की दूरी की तैरकर पार

जानकरी के अनुसार, बीती 18 जून को सुबह लगभग 3 बजे अभिनव गोपाल ने अपनी टीम के साथ इंग्लैंड से इस तैराकी को शुरू किया था। इसके बाद 55 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद वह 11 घंटे 19 मिनट में फ्रांस के तट पर पहुंचे हैं। इस दौरान उनके साथ में महाराष्ट्र के रहने वाली आयुषी और शाश्रुति तावडे, हरियाणा की रहने वाले इशांत सिंह और पश्चिमी बंगाल के रहने वाले रोबिन वालडो सिंह शामिल रहे हैं। बताया गया है कि इस चैनल की वास्तविक दूरी लगभग 33 किलोमीटर है, मगर समुंद्र की धाराओं के चलते तैराकों को 55 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। इस चैनल को दुनिया का सबसे खतरनाक वाटर मार्गो में से एक माना जाता है। इस दौरान अभिनव गोपाल ने कहा है कि यह दूरी उनकी टीम के मनोबल और साहस की परीक्षा थी।

विज्ञापन

इससे पहले भी स्थापित किए कीर्तिमान

इंग्लिश चैनल अटलांटिक महासागर का हिस्सा है, यह हिस्सा दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तरी फ्रांस से अलग करता है। इससे पहले भी सीडीओ तैराकी में कई कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। आईएएस अभिनव गोपाल को आयरनमैन का खिताब भी मिल चुका है। इसके अलावा उन्होंने अप्रैल 2025 में श्रीलंका के थलाईमन्नार से भारत के धनुषकोडी तक समुद्र में करीब 28 किलोमीटर लंबी पाल्क स्ट्रेट को आठ घंटे 30 मिनट में तैरकर पार किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ