Greater Noida News: गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी नामी पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता का 25 वर्षीय बेटा शशांक गुप्ता मंगलवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थिति में लापता है। युवक की बलेनो कार यमुना एक्सप्रेस वे पर दनकौर क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के सामने लावारिस हालत में मिली है। अचानक जिगर के टुकड़े के गायब होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस गायब व्यक्ति को सकुशल बरामद करने की कोशिश कर रही है।
कार से मिली टूटी चेन और घड़ी
शशांक की कार में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगा था जिसके जरिये परिजन बुधवार दोपहर करीब 3 बजे घटनास्थल तक पहुंचे। वहां कार लावारिस स्थिति में खड़ी मिली थी। हालांकि, कार में चाबी नहीं थी लेकिन सभी दरवाजे अनलॉक थे। मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कार से शशांक की टूटी हुई सोने की चेन और घड़ी बरामद हुई है। किसी अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है।
दादा के साथ छोड़ा था
शशांक के दादा रामप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने पोते के साथ इंदिरापुरम आए थे। शशांक उन्हें एक सोसायटी के गेट पर छोड़कर मोबाइल की बैटरी ठीक कराने नोएडा जाने की बात कहकर कार में अकेले निकल गया।
करीब दो घंटे बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो फोन किया गया लेकिन दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले। इसके बाद परिजनों ने जीपीएस से कार ट्रैक की।
सीसीटीवी कैमरों से भी नहीं मिला क्लू
पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है, लेकिन किसी भी कैमरे की क्वालिटी ठीक नहीं मिली। ऐसे में कार में बैठे लोगों की पहचान नहीं हो सकी। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि युवक की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है। तमाम संभावित स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Noida News: नोएडा की दो फर्मों ने किया करोड़ों का GST घोटाला, वसूले गए 3.43 करोड़ रुपये
संबंधित खबरें
आगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
43 mins ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
1 hr agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
3 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
3 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
5 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
6 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
17 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
18 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
19 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines