गाजियाबाद के मोदीनगर में बुधवार रात कार सवार कारोबारी को गोली मार दी गई। गोली कारोबारी के चेहरे को चीरते हुए पार हो गई। बताया जा रहा है कि कारोबारी के एक दोस्त ने ही उन्हें गोली मारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हए कारोबारी के मेरठ रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दोस्त ने रखता है रंजिश
मोदीनगर कस्बे की नंदनगरी कॉलोनी में रहने वाले राहुल मावी परिवार के साथ रहते हैं। राहुल मावी जेसीबी और हाईड्रा आदि का कारोबार करते हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इन दिनों राहुल का अपने एक दोस्त से किसी बात पर विवाद चल रहा है। इसी वजह से दोस्त राहुल से रंजिश रखता है।
विरोध करने पर मार दी गोली
आरोपी आए दिन उसका पीछा करता है। बुधवार रात करीब 8 बजे राहुल मावी कार से घर लौट रहा था। घर से करीब 20 मीटर दूरी पर आरोपी ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी ने राहुल के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब राहुल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे गोली मार दी इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
चेहरे के आरपार हो गई गोली
इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि घायल राहुल को उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया है। गोली राहुल के चेहरे के आर-पार हो गई है। राहुल की हालत चिंतानजक बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
50 mins agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
6 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
22 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
23 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines