गाजियाबाद में कारोबारी को दोस्त ने मारी गोली, हालत गंभीर, जानिए क्या है कारण

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में बुधवार देर रात कार से अपने घर जा रहे एक कारोबारी को रास्ता रोककर एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के कारण कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसके एक दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Ghaziabad Police, Weather Updates, Today's Weather, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, बारिश से गिरा मकान, दबकर मौत

गाजियाबाद में नाले में मिला महिला का शव

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर की एक कॉलोनी में बुधवार देर रात कार से अपने घर जा रहे एक कारोबारी को रास्ता रोककर एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के कारण कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि उसके एक दोस्त ने ही घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन

घर के पास दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, मोदीनगर की नंद नगरी कॉलोनी में राहुल मावी अपने परिवार के साथ रहता है। बताया गया है कि वह जेसीबी और हाइड्रा आदि का कारोबारी है। बुधवार रात राहुल अपनी कार में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान जब वह घर के पास पहुंचा, तो तभी एक युवक ने उसकी कार को रुकवा लिया और उस पर फायरिंग कर दी है। गोली राहुल के चेहरे को चीरते हुए निकल गई। इस दौरान आरोपी ने फिर से फायरिंग करने का प्रयास किया।

विज्ञापन

लोगों ने किया आरोपी का पीछा

इसके बाद राहुल आरोपी से भिड़ गए। जिसके बाद मौके पर अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों ने आरोपी का पीछा किया, मगर वह मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि राहुल का एक दोस्त उससे रंजीत रखता है। जिसके कारण उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ