Ghaziabad News: गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य शहरों में आवारा कुत्तों द्वारा काटने की घटनाओं को लेकर कई बार हंगामा और बवाल हो चुका है। इसके बाद भी इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। अब ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के बृज विहार कॉलोनी से सामने आया है। जहां एक 3 साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेर कर बुरी तरह से काट लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया गया है कि बच्चों को पेट और पीठ पर चिकित्सकों ने लगभग 20 टांके लगाए हैं। वहीं इस घटना से बृज विहार के लोगों में रोष व्याप्त है।
बारिश में नहाने बाहर गया था बच्चा
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में बृज विहार कॉलोनी में अनीमा दास अपने परिवार के साथ रहती हैं। अनीमा दास के अनुसार, बारिश होने के कारण उनका 3 साल का बेटा बारिश में नहाने की जिद करने लगा। इस पर उन्होंने बच्चों को बारिश में नहाने के लिए बाहर भेज दिया। कुछ देर बाद ही बाहर से बच्चे के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आने लगी। इस दौरान जब वह बाहर पहुंची, तो देखा कि उनके बच्चे को कई आवारा कुत्तों ने घेर रखा है और बच्चे के पेट और पीठ पर काट रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंचे कुछ अन्य लोगों ने किसी तरह डराकर कुत्तों को वहां से भगाया और बच्चे को बचाया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
निवासियों में रोष
घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बच्चों को पेट और पीठ पर 20 टांके लगाए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं इस घटना से कॉलोनी के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि बृज विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। काफी संख्या में कॉलोनी में आवारा कुत्ते घूमते हैं। कई बार नगर निगम से इन्हें पकड़ने की शिकायत की गई, मगर बार-बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके कारण आए दिन कॉलोनी में आवारा कुत्ते बच्चों और लोगों को काट रहे हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
3 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
9 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
9 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
11 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
12 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
12 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
12 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines