Bar Dancer Sexual Harassment: उत्तरप्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गाजियाबाद की एक क्लब डांसर को आगरा के ताजगंज इलाके के एक फ्लैट में तीन दिनों तक बंधक बना कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान डांसर मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से फरार हो गईं। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी को अरेस्ट किया है। पत्नी पर पति को दुष्कर्म के लिए उकसाने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
गाजियाबाद के लोनी की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि विनय गुप्ता ने उसके इंवेट मैंनेजर के जरिए उससे संपर्क किया था। उसे आगरा में एक डांस शो में परफाॅर्म करने का ऑफर दिया था। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को आगरा में राजकमल अपार्टमेंट में विनय के घर पहुंची। उस समय वहां उनकी पत्नी भी मौजूद थी।
ये भी पढ़ेंः तेलंगाना में बीजेपी को लगा झटका! ओवैसी को टक्कर देने वाली माधवी लता गिरफ्तार; जानें क्या है मामला?
यह है पूरा मामला
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी ने उसको पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। जब वह होश में आई तो उसने खुद को कमरे में बंद पाया। इसके बाद अगले 3 दिनों तक विनय गुप्ता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इन तीन दिनों में विनय की पत्नी विनय को दुष्कर्म के लिए उकसाती रही। मीरा ने पीड़िता से कहा कि वह सेक्स वर्क में शामिल हो जाए और अगर वह राजी हो गई तो उसे बहुत सारा पैसा मिलेगा। जल्द ही उसके फ्लैट पर क्लाइंट आने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंःबहराइच में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, PAC की 6 कंपनियां भेजी, भीड़ बेकाबू, दुकानों में आगजनी
घर में सेक्स रैकेट चलाते थे पति-पत्नी
पीड़िता शुक्रवार रात किसी तरह फ्लैट से भागकर ताजगंज थाने पहुंची। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विनय और उसकी पत्नी मीरा को अरेस्ट कर लिया। मामले में सहायक पुलिस आयुक्त सैयब अरीब अहमद ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने अर्पाटमेंट में सेक्स रैकेट चला रहे थे।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines