हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई, सहायक श्रम आयुक्त का स्टेनो और संविदा कर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने एक शिकायत के बाद श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात स्टेनो और एक संविदा कर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपियों ने एक पीड़ित को चेक देने की एवज में 10 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

विज्ञापन
गाजियाबाद में श्रम आयुक्त कार्यालय में स्टेनों और संविदाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

Ghaziabad News: गाजियाबाद में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने एक शिकायत के बाद श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात स्टेनो और एक संविदा कर्मी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को टीम ने सिहानी गेट थाना पुलिस को सौंप दिया है। बताया गया है कि आरोपियों ने एक पीड़ित को चेक देने की एवज में 10 हज़ार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एंटी करप्शन विभाग को की गई थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित के पिता की सड़क हादसे में हुई थी मौत

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी आशीष त्यागी ने कुछ दिनों पहले एंटी करप्शन विभाग में गाजियाबाद के श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात एक स्टेनो और एक संविदा कर्मी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। बताया गया है कि आशीष त्यागी के पिता रोडवेज विभाग में बस चालक थे। साल 2009 में हुए एक हादसे के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद रोडवेज विभाग द्वारा लेबर कोर्ट में क्षतिपूर्ति के नाम पर दो चेक भेजे थे।

क्षतिपूर्ति चेकों को देने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप

बताया गया है कि रोडवेज विभाग द्वारा उनकी माता के नाम लेबर कोर्ट में क्षतिपूर्ति के नाम पर एक 71000 और 67 हजार रुपए के दो चेक भेजे गए थे। पीड़ित द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया कि मृतक आश्रित आशीष त्यागी को इन्हीं दोनों चेकों को देने के नाम पर श्रम आयुक्त कार्यालय में तैनात स्टेनो अमित कुमार और संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर भुवनेश ने रिश्वत के पैसों की मांग की थी। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola