हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Ghaziabad: अंकुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, बहन से अफेयर के कारण की थी हत्या

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोनी से लापता चल रहे अंकुर का शव लोनी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अंकुर की अपनी बहन से अफेयर के चलते नाराज होकर हत्या को अपने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया है। बीती शाम पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेकर जा रही थी, तभी आरोपी ने पुलिस की पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

7 जून से लापता था अंकुर

बता दें, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र स्थित सिरौली गांव के रहने वाला अंकुर बीती 7 जून से लापता था। अंकुर के परिजनों का आरोप था कि उसका किडनैप किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अंकुर का उसकी बहन के साथ अफेयर था। इसके लिए उसने कई बार अंकुर को समझाया था। मगर वह नहीं मान रहा था। इसके बाद उसने अंकुर को रास्ते से हटाने के बारे में सोचा था। उसने अपने साथी सोनू और सौरभ के साथ मिलकर अंकुर की हत्या का प्लान बनाया था।

कैसे दिया घटना को अंजाम

पकड़े गए आरोपी ने पुलिस को बताया कि तीनों ने मिलकर प्लान के अनुसार 7 जून को मेवला भट्टी नहर के पास अंकुर का अपहरण किया और कार में डालकर जावली के पास नहर के किनारे सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में रखकर कार से ले जाकर हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। इसके बाद वापस आकर अंकुर की स्कूटी को भी जला दिया और झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाश को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के सभी साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से दूर नहीं दिल्ली, मिनटों में तय होगा घंटों का सफर, 4 जिलों में सीधी कनेक्टिविटी

Sponsored Links by Taboola