गाजियाबाद में प्रशासन ने 500 बीघा जमीन को कराया कब्जामुक्त, ग्रामीणों ने किया था अवैध कब्जा

Ghaziabad News: गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील स्थित सैदपुर हुसैनपुर डीलना में ग्रामीणों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर पैमाइश के बाद 500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात सामने आई थी। बुधवार को मोदीनगर एसडीएम की अगुवाई में टीम ने इस जमीन को कब्जामुक्त करा लिया।

Ghaziabad News, Modinagar News, Modinagar Tehsil, Ghaziabad DM, Ghaziabad Municipal Corporation, GDA, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद नगर निगम, मोदीनगर न्यूज, मोदीनगर तहसील, गाजियाबाद डीएम

मौके पर अधिकारी और पुलिस बल

Ghaziabad News: गाजियाबाद प्रशसन द्वारा लगातार जिले में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलाकर उसे खाली कराने की कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को गाजियाबाद प्रशासन ने इंदिरापुरम जैसे पॉश इलाके में बुलडोजर चलाकर कनावनी में बनी अवैध झुग्गियों को हटाया था और कीमती जमीन को कब्जा मुक्त कराया था। वहीं बुधवार को प्रशासन की टीम ने मोदीनगर तहसील के गांव सैदपुर हुसैनपुर डीलना में लगभग 50 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। इस दौरान तहसील प्रशासन के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

250 करोड़ की 500 बीघा जमीन कराई कब्जामुक्त

बताया गया है कि मोदीनगर तहसील के सैदपुर हुसैनपुर डीलना में ग्रामीणों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर पैमाइस की थी, जिस पर 500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा होने की बात सामने आई थी। बुधवार को मोदीनगर एसडीएम की अगुवाई में, बीडीओ भोजपुर, राजस्व विभाग की टीम, नायाब तहसीलदार के अलावा पुलिस बल भी मौजूद रहा। इस दौरान टीम ने कब्जायुक्त लगभग 500 बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कर रखा था अवैध कब्जा

इस दौरान प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त कराने के बाद 500 बीघा जमीन पर फिर से सरकारी स्वामित्व स्थापित करते हुए जमीन को अपने अधीन ले लिया है। जिले में प्रशासन द्वारा लगातार अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त रूख अपनातें हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस जमीन पर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर रखा था। पैमाइश करके इस जमीन को चिन्हित भी किया गया था। 500 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद अपने कब्जे में ले लिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ