Ghaziabad Accident Video: गाजियाबाद में बस-कार की टक्कर का सीसीटीवी आया सामने, चंद सेकंड में चली गई 6 जानें

Ghaziabad Accident Video, Ghaziabad Video, NH-9, UP News, Accident Video

Ghaziabad Accident Video: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा एक स्कूल बस के चालक की गलती के कारण हुआ। बताया गया है कि ड्राइवर बस के 8 किमी तक गलत दिशा में लेकर आया था। अब इस दर्दनाक हादसे का खौफनाक वीडियो (Ghaziabad Accident Video) सामने आया है।

विज्ञापन

खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक हादसा गाजियाबाद में एनएच-9 पर हुआ। टीयूवी 300 कार में सवार होकर मेरठ के मवाना का परिवार राजस्थान में खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से आ रही आ रही स्कूल बस से टकरा गई।

विज्ञापन

सीसीटीवी में दिखा खौफनाक सीन

इस हाईवे की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों में ये हादसा कैद हो गया है। सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि बस गलत दिशा में आ रही है। तभी अपनी लेन में चल रही कार बस से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ