Kanwar Yatra 2025: गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करने के लिए सभी विभाग के कर्मचारी कांवड़ मार्ग पर मुस्तादी के साथ अपनी ड्यूटी कर रहें हैं। इसके अलावा सभी विभागों के अधिकारी भी लगातार कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर जायजा ले रहे हैं। इस साल कावड़ मार्ग पर यातायात सुचारू रूप से चलाने के लिए 5 ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित 602 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा यातायात पुलिस कर्मियों की शिफ्ट का टाइम भी अब 8 घंटे से बढ़कर 12 घंटे किया गया है।
8 से बढ़कर 12 घंटे की हुई शिफ्ट
गाजियाबाद के डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के अनुसार, कावड़ यात्रा के लिए 12 घंटे की शिफ्ट ट्रैफिक पुलिस की की गई है। कावड़ मार्ग यातायात नियंत्रण के लिए 602 ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अन्य ट्रैफिक पुलिसकर्मी जिले में ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। 11 जुलाई से पहले गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाती थी। सुबह 7 से 3 तक पहली शिफ्ट, उसके बाद 3 बजे से रात के 9 तक ट्रैफिक की ड्यूटी रहती थी। कावड़ यात्रा को लेकर फिलहाल ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की 12 घंटे की शिफ्ट की गई है। गाजियाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था को 4 जॉन में बांटा गया है। हाल में गाजियाबाद में 4 टीआई, 80 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर और 750 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल है।
यह बने है गाजियाबाद में कावड़ यात्रा के लिए रूट
गाजियाबाद से गुजरने वाले कांवड़ियों के लिए एक रूट टीला मोड़ से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक तय किया गया है। इसकी दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। इस कावड़ मार्ग को विशेष कर पैदल चलने वाले कांवड़ियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा मोदीनगर के कदराबाद से शुरू होकर मेरठ मोड होते हुए दिल्ली सीमापुरी पुरी तक जाने वाले कावड़ मार्ग की लंबाई भी लगभग 40 किलोमीटर है। यह मार्ग भी मुख्यतः पैदल कावड़ यात्रियों के लिए तय किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को विशेष कर डाक कावड़ के लिए तय किया गया है। यह कावड़ मार्ग मेरठ के परतापुर से शुरू होकर यूपी गेट और फिर दिल्ली जाता है। इन सभी मार्गो पर यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
11 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
11 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
14 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
14 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines