Ghaziabad news: गाजियाबाद से रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गाजियाबाद रीजन के कौशांबी डिपो और आनंद विहार बस डिपो से परिवहन निगम जल्द ही आठ शहरों के लिए एसी बसों का संचालन करने की तैयारी में है। इसके लिए विभाग ने आठ शहरों के लिए चलाई जाने वाली 20 एसी बसों की डिमांड मुख्यालय को भेज दी गई है।
परिवहन निगम ने कराया था सर्वे
गाजियाबाद से रोड़वेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। यूपी राज्य परिवहन निगम के अधिकारियों ने हाल ही में गाजियाबाद रीजन के कौशांबी और आंनद विहार बस डिपो से चलने वाली एसी बसों को लेकर सर्वे कराया था। सर्वे में जानकारी ली गई थी कि इन दोनों डिपों पर किस रूट पर कितनी एसी बसों की जरूरत है। अधिकारियों द्वारा कराए गए सर्वे में सबसे अधिक ऋषिकेश, लखनऊ, देहरादून, मुरादाबाद, चंदौसी, बदायुं और बरेली जिलों के लिए चलने वाली बसों में एसी बसों की जरूरत सामने आई थी।
इन आठ रूटों के लिए की गई एसी बसों की मांग
हालाकि इन रूटों पर पहले से भी एसी बसों का संचालन हो रहा है, मगर जितनी बसें हाल में चल रही हैं वह इन रूटों पर चलने वाले यात्रियों के हिसाब से कम हैं। जिसके कारण इन रूटों पर ओर एसी बसों की डिमांड है। इसी को देखते हुए परिवहन निगम ने कौशांबी से बरेली के लिए 4 एसी बसें, कौशांबी से बदायूं के लिए 3 एसी बसें, कौशांबी से चंदौसी के लिए 2 एसी बसें, कौशांबी से अफजलगढ़ के लिए 2 एसी बसें, आनंद विहार से मुरादाबाद के लिए 3 एसी बसें, आनंद विहार से देहरादून के लिए 2 एसी बसें, आनंद विहार से ऋषिकेश के लिए 2 एसी बसें और आनंद विहार से लखनऊ के लिए 2 एसी बसों की डिमांड मुख्यालय से की है। अधिकारियों का कहना है कि 8 रूटों के लिए एसी बसों की डिमांड की गई है। संभावना है कि इसी माह में बसें डिपों को मिल सकती हैं।
संबंधित खबरें
ऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 mins agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
44 mins agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
2 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
3 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
3 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
4 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
4 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
5 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines