Ghaziabad news: गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र स्थित लाल क्वाटर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां अपने भाईयों के साथ छत पर पतंग उड़ा रहा एक दस साल का बच्चा छत से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के हायर अस्पताल में रैफर कर दिया। जिसके बाद उपचार के दौरान बच्चे की मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और परिवार में मातम छा गया।
छत पर नहीं थी बाउंड्री
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र स्थित लाल क्वाटर में चांद खान अपने परिवार के साथ रहते है। बताया गया है कि मंगलवार शाम को उनका दस साल का बेटा अरीब अपने भाई साहिल और रिहान के साथ अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। बताया गया है कि जिस पर छत पर तीनों बच्चें पतंग उड़ा रहे थे, उस पर बाउंड्री नही थी। तभी अरीब पतंग की डोर खींचते हुए पीछे हटने लगा और बाउंड्री ना होने के कारण छत से नीचे गिर गया। हदसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अबीर के गिरने पर अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आनन-फानन में अबीर को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
परिजनों में छाया मातम
जिला अस्पताल में बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के हायर सेंटर में रैफर कर दिया। बच्चें के पिता द्वारा एमएमजी अस्पताल के सीएमएस को लिखे पत्र में जानकारी दी गई है कि बच्चे की बुधवार की सुबह उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद से ही परिजनों का बुरा हाल है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार को लोग सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
3 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
5 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
5 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
6 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
6 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
6 hrs ago'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
7 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines