Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए एक नए प्लान पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जीडीए द्वारा शहर के सभी 8 जॉन को सेक्टर में विभाजित करके विकास की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा। इसी पर काम करते हुए पहले जॉन एक को 4 सेक्टर में विभाजित करके विकास कराया जा सकता है। इस दौरान यहां पर अवैध निर्माण पर लगाम लगाने और सेक्टरों में साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
अवैध निर्माण पर भी रखी जाएगी नजर
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 8 जॉन शामिल है। इन 8 जॉन में जीडीए की अलग-अलग अनुभाग की टीम अपना कार्य करती है, मगर इसके बाद भी लोगों को सुविधा मिलने में देरी हो रही है। इसी रफ्तार को बढ़ाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा योजना पर काम किया जा रहा है। फिलहाल इस योजना को जॉन 1 में लागू किए जाने का प्लान है। इस जॉन में सही तरीके से योजना काम करती है, तो उसके बाद अन्य जॉन में भी इसे लागू किया जाएगा। अधिकारियों का मानना है कि इस योजना के लागू होने से शहर में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण को ओर भी योजनाबद्ध तरीके से लागू किया जा सकेगा। इसके अलावा शहर में अवैध निर्माण पर भी नजर रखी जाएगी।
पहले जॉन एक में किया जाएगा लागू
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने फिलहाल जॉन 1 को 4 सेक्टर में विभाजित करके सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि जॉन 1 में नंदग्राम और राजनगर एक्सटेंशन सहित आसपास के अन्य गांव भी शामिल है। इसके बाद इन क्षेत्रों को सेक्टर में विभाजित किया जाएगा, ताकि विभाग की टीम क्षेत्र में काम कर सकें। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में तैनात विभाग के अधिकारियों का दायित्व होगा कि वह सुपरवाइजर द्वारा दी जाने वाली रिपोर्ट की समीक्षा करें। इसके अलावा जीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी समय-समय पर यहां का निरीक्षण करेंगे।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
9 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
10 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
11 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
13 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
13 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
14 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
14 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines