Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के विकास को लेकर विभिन्न योजनाएं और प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। जिनमें से एक नई योजना हरनंदीपुरम टाउनशिप भी है। इस टाउनशिप को बसाने की दिशा में भी जीडीए ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है। इस टाउनशिप के विकास के लिए हाल ही में जीडीए द्वारा 5 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई है। यह जमीन 37 किसानों से 32 करोड रुपए में खरीदी गई है। इसके अलावा टाउनशिप के लिए अन्य जमीन खरीदने के लिए भी जीडीए के अधिकारी लगातार किसानों से संपर्क कर बात कर रहे हैं।
5 हेक्टेयर जमीन की कराई गई रजिस्ट्री
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के पास बसे 5 गांव की लगभग 333 हेक्टेयर जमीन हरनंदीपुरम टाउनशिप के लिए किसानों से खरीदी जाएगी। हाल ही में गाजियाबाद आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरनंदीपुरम टाउनशिप को लेकर दिसंबर माह तक सभी जमीनों की रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए थे। बताया गया है कि हाल में जीडीए द्वारा 5 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई है। यह जमीन 37 किसानों से 32 करोड रुपए में खरीदी गई है।
बाकी जमीन के लिए किसानों से की जा रही बात
बताया गया है कि हरनंदीपुरम टाउनशिप को बनाने के लिए लगभग 333 हेक्टेयर जमीन किसानों से खरीदी जाएगी। इसके लिए पांचों गांव के किसानों से जीडीए के अधिकारी लगातार बात कर रहें हैं। हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना को लेकर 400 करोड रुपए शासन की ओर से मिल गए हैं। इस पूरी योजना पर लगभग 1200 करोड रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। फिलहाल हरनंदीपुरम टाउनशिप को लेकर अधिकारी लगातार किसानों से बात कर रहे हैं और इस योजना को रफ्तार देने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
7 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
8 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
8 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
10 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
11 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
11 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
11 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines