Gayatri Prajapati stabbed by prisoner: उत्तरप्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में जानलेवा हमला हुआ है. जेल में साथ बंद एक कैदी ने पूर्व मंत्री के सिर पर कैंची से कई वार किए. तुरंत उन्हें जेल के अस्पताल में दाखिल करवाया गया. गायत्री प्रजापति की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. हमलावर बंदी से जेल अधिकारियों ने पूछताछ शुरू कर दी है. पूर्व मंत्री पर जेल में हुए जानलेवा हमले की जांच शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया कि जेल मे बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर हमले की खबर चिंताजनक है. जेल प्रशासन पूर्व मंत्री को समुचित इलाज उपलब्ध करवाए.
किस जुर्म में जेल में बंद हैं पूर्व मंत्री
साल 2017 से गैंगरेप के आरोपों में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति लखनऊ जेल में बंद हैं. चार साल पहले नवंबर 2021 में अदालत ने उन्हें गैंगरेप के केस में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. 2017 में गायत्री प्रजापति को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. जमानत के लिए गायत्री प्रजापति ने कई बार अपील की, लेकिन हर बार वो खारिज हो गई.
यह भी पढ़ें: जेल में बंद कंवरलाल मीणा की सजा माफ कराएगी BJP, नेता प्रतिपक्ष बोले-दागी MLA पर दर्ज हैं 27 केस
अमेठी सीट से विधायक रहे हैं गायत्री
गायत्री प्रजापति 2012 में अमेठी विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं. उन्होंने अपने विरोधी उम्मीदवार को तगड़े मार्जन से हराया था, हालांकि अगले चुनाव में उन्हें भाजपा प्रत्याशी गरिमा सिंह से हार का सामना करना पड़ा. गायत्री प्रजापति की सपा सरकार के कार्यकाल में मजबूत नेताओं में गिनती होती थी. अब अमेठी विधानसभा सीट से गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों पर आया अपडेट, दिल्ली में इस तारीख को होगी अहम मीटिंग
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
12 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
15 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
16 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
18 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
18 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
19 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
19 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines