गौतमबुद्ध नगर के सभी स्कूल में कक्षा 5 तक हाइब्रिड मोड में चलेंगी क्लास, डीएम ने जारी किया आदेश

Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के सभी बोर्डों के स्कूल कक्षा 5 तक अब हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम) में संचालित किए जाएंगे. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया है.

online Class

Greater Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर के सभी बोर्डों के स्कूल कक्षा 5 तक अब हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम) में संचालित किए जाएंगे. जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बृहस्पतिवार को यह आदेश जारी किया है.

कक्षा 1 से 5 तक की कक्षाओं पर प्रभाव

ग्रेप के तीसरे चरण के लागू होने के बाद यह फैसला लिया गया है. अब कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को स्कूल आने का अनिवार्य दबाव नहीं रहेगा. विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराएं, ताकि बच्चे अपनी सुविधा और स्वास्थ्य के अनुसार कक्षा में भाग ले सकें.

अभिभावकों की मांग पर हुआ निर्णय

प्रदूषण के लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए अभिभावकों की ओर से प्रशासन से यह मांग की जा रही थी कि छोटे बच्चों की कक्षाएं अस्थायी रूप से ऑनलाइन कर दी जाएं. जिलाधिकारी ने स्थिति का संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया.

प्रदूषण से राहत तक जारी रहेंगे उपाय

डीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि जब तक वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं होता, तब तक यह व्यवस्था लागू रहेगी. सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की रूकावट न आने दें और हाइब्रिड मोड में एजुकेशन को प्रभावी बनाएं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ