Noida Lok Sabha Election Result 2024: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के एरिया को समेटे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी के महेश शर्मा कुल करीब 158305 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के महेंद्र नागर को 82196 वोट मिले हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी के राजेंद्र सोलंकी को 52891 वोट मिले हैं।
इस सीट पर कुल 15 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी। अगले कुछ घंटे में ही इस सीट पर स्थिति साफ हो जाएगी और चुनाव अधिकारी जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार इस सीट पर 53.30% वोटिंग हुई है। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 60.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीट है। बता दें साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव में यहां से बीजेपी की टिकट पर महेश शर्मा चुनाव जीकर संसद तक पहुंचे हैं, इस बार वह हैट्रिक लगाने के लिए ताल ठोक रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
7 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
7 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
10 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
10 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines