हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

UP की इस सीट से दो ‘डॉक्टर’ हैं आमने-सामने, जातिगत समीकरण माना जाता है 'अहम'

Gautam Buddh Nagar lok sabha Seat 2024: इस लोकसभा सीट के अंतर्गत नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीट आती हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा पार्टी के विधायक हैं। साल 2009 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए थे।

विज्ञापन

Gautam Buddh Nagar lok sabha Seat 2024: यूपी की 8 सीटों पर कल 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान है, इन सीटों में एनसीआर की सबसे हॉट सीट है गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट। इस सीट पर नोएडा और ग्रेटर नोएडा का बड़ा हिस्सा आता है। इस बार यहां बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा और सपा के डॉ. महेंद्र नागर आमने सामने हैं।

बसपा के राजेंद्र सोलंकी भी चुनाव मैदान में यहां से अपनी ताल ठोक रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी महेश शर्मा पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है, वे इससे पहले 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव भी यहां से जीत चुके हैं और इस बार हैट्रिक लगाने की जुगत में लगे हैं।

जानें अपने प्रत्याशी

इस सीट पर कुछ प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों की बात करें तो सपा के महेंद्र नागर पेशे से डॉक्टर हैं और उनका अपना अस्पताल है। बता दें इससे पहले वे कांग्रेस पार्टी में थे, 2022 विधानसभा चुनाव में वे सपा में शामिल हुए थे। वहीं, बीजेपी के महेश शर्मा की नोएडा में कद्दावर नेताओं में गिनती होती है। वे नोएडा से विधायक भी रहे हैं। 2014 में पहले बार सांसद बने महेश शर्मा पूर्व संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) है। वहीं, बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी  की क्षेत्र के दलित समुदाय में मजबूत पकड़ बताई जाती है।

विज्ञापन

सीट का जातीय व चुनावी गणित समझें

वैसे तो इस सीट पर लगभग सभी जातीयों के लोग रहते हैं। फिर भी आंकड़ों पर गौर करें तो यहां गुर्जर, ठाकुर, दलित और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या चार-चार लाख है। इस सीट पर मुस्लिम आबादी लगभग साढ़े तीन लाख है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार इस सीट पर कुल 2107718  मतदाता हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कुल 1392952 मतदाताओं ने अपना मत प्रयोग किया था।

बसपा और सपा का मजबूत वोट बैंक

2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के महेश शर्मा को कुल 830812 वोट मिलते थे। दूसरे नंबर पर बसपा के सतवीर को 493890 वोट मिले। बता दें पिछले लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा एक साथ थीं, इस बार रालोद एनडीए का हिस्सा है और बसपा और सपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इस लोकसभा सीट पर नोएडा, जेवर, दादरी, सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा आती हैं। इन सभी सीटों पर भाजपा पार्टी के विधायक हैं। जानकारी के अनुसार साल 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी।

विज्ञापन

सीट का इतिहास भी जानें

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बड़े हिस्से को समेटे गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट का इतिहास बेहद रोचक है। यहां ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख गांव में रावण के पिता विश्वेश्रवा ऋषि का मंदिर है। दनकौर क्षेत्र में गुरु द्रोणाचार्य का मंदिर है और बताया जाता है कि अंग्रेजों से आजादी की जंग करते हुए क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल यहां के रामपुर जागीर गांव में कई माह तक छिपे रहे थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola