Greater Noida News: गौतमबुद्ध नगर के किसानों की किस्मत विकास की रफ्तार के साथ बुलंदियों पर पहुंच चुकी है. जिले में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गई जमीनों के बदले किसानों को मिला मुआवजा अब उन्हें करोड़पतियों की सूची में शामिल कर चुका है. हाल ही में मर्सिडीज बेंज और हुरुन इंटरनेशनल द्वारा जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक जिले के करीब 800 किसान करोड़पति बन चुके हैं.
5 साल पहले केवल 5 अरबपति थे
रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतमबुद्ध नगर में पांच साल पहले केवल 5 अरबपति थे, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं, 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति रखने वालों की संख्या 2500 से ज्यादा है, जिनमें से 800 से अधिक लोग किसान हैं. इन किसानों की जमीनें जब विकास प्राधिकरणों ने अधिग्रहित की, तो उन्हें सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया गया.
जेवर एयरपोर्ट बना गेमचेंजर
गौतमबुद्ध नगर में जमीन की कीमतें आसमान छू रही हैं. जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण के बाद इलाके में जमीनों के दामों में तीन से चार गुना वृद्धि देखी गई है. इसका सीधा लाभ किसानों और जमीन मालिकों को हुआ है. आज स्थिति यह है कि जिन खेतों में कभी हल चलते थे, वहां अब इंडस्ट्रियल हब और आवासीय टाउनशिप खड़ी हो रही हैं.
उत्तर प्रदेश में नंबर 1 बना गौतमबुद्ध नगर
इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि उत्तर प्रदेश के कुल 36 अरबपतियों में सबसे ज्यादा गौतमबुद्ध नगर से हैं. इसके बाद लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद और आगरा जैसे शहरों का स्थान आता है. सर्वे में यह स्पष्ट किया गया कि यूपी में होने वाले रेवेन्यू सरप्लस में नोएडा क्षेत्र का सबसे बड़ा योगदान है.
ये भी पढ़ें: Noida News: नवरात्र में चमका नोएडा का रियल एस्टेट, 6 हजार संपत्तियों की हुई रजिस्ट्री
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
2 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
11 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
11 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
13 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
16 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
16 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
17 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines