बॉलीवुड कलाकार दिशा पाटनी के यूपी स्थित बरेली के घर पर हुई फायरिंग मामले में बुधवार को यूपी एसटीएफ से हुए एनकाउंटर में 2 शूटर ढेर हुए थे. इसके बाद गुरुवार को गैंगस्टर रोहित गोदारा नाम से बने एक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए धमकी दी गई है। पोस्ट में कहा गया है कि ‘यह एनकाउंटर उनके लिए बहुत बड़ी क्षति, हमारे 2 शूटर मारे गए है। वो ढेर नहीं हुए बल्कि शहीद हुए हैं। इन भाइयों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दिया है’।
फेसबुक पेज पर किया गया पोस्ट
शुटरों के एनकाउंटर के बाद गुरुवार को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से बने एक फेसबुक पेज पर पोस्ट किया गया है. पोस्ट में लिखा गया है कि ‘एक तरफ तो सनातन सनातन चिल्लाते हो और जो सनातन के लिए लड़ाई लड़े उसको मार दिया जाता है. ये इंसाफ नहीं है, यह एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है. हम अगर धर्म के लिए लड़ सकतें है, तो अपने शहीद भाईयों के लिए वो काम भी कर सकते है जिसकी ये कल्पना भी नहीं कर सकते.
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर फायरिंग के आरोपी एनकाउंटर में ढेर, गाजियाबाद में हुई थी मुठभेड़
12 सितंबर को हुई थी फायरिंग
अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बीती 12 सितंबर को फायरिंग की गई थी। इस दौरान उनके पिता, मां और बड़ी बहन घर पर मौजूद थी। इस मामले को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सख्त कार्रवाई की बात की थी। जिसके बाद बुधवार को गाजियाबाद में यूपी एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से शूटरों की मुठभेड़ हो गई थी। जिसमें दो शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार, मृतक शूटरों की पहचान हरियाणा निवासी रविन्द्र और अरुण मूल रूप में हुई थी. दोनों शूटर रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गिरोह के दो सक्रिय सदस्य थे.
घर के पास गली में चलाई थी गोलियां
यूपी के बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर पिछले दिनों हुई फायरिंग का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया थी. फुटेज में दोनों शूटर घटना की रात तड़कें लगभग 3.45 बजे अपनी बाइक पर घर की ओर आते दिखाई दे रहे हैं. जैसे ही वे घर के नजदीक पहुंचते हैं, तभी घर के अंदर मौजूद कुत्ते भौंकने लगते हैं. इसके बाद दोनों शूटर घर को पार कर जाते है और कुछ ही देर बाद फिर से वापस लौटते हैं. जिसके बाद पीछे बैठा युवक गाड़ी से उतरता है और घर के बगल वाली गली में आकर हवा में कई गोलियां चलाता है.
यह भी पढ़ें- दिशा पाटनी के घर बाइक पर पहुंचे थे शूटर, गली में खड़े होकर की थी फायरिंग
संबंधित खबरें
आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
15 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
17 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
19 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
20 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines