Modi Cabinet Approves Bridge Over Ganga River: गंगा नदी पर एक और पुल बनने जा रहा है। यह नदी पर बनने वाला 7वां पुल होगा, जिसके लिए मोदी सरकार ने मंजूरी भी दे दी है। प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलते ही निर्माण शुरू करने और करीब 42 महीने में निर्माण पूरा करने का आदेश भी दिया गया है। बिहार के पटना जिले में गंगा नदी पर 4.56 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा, जो दीघा और सोनपुर को जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट में कुल 3064.45 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह पुल 6 लेन का होगा और बिहार के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के बीच कनेक्शन बनाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (CCEA) ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई।
हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस पुल से होगा बड़ा फायदा
गंगा नदी पर बनने जा रहा पुल 5डी-बिल्डिंग सूचना मॉडलिंग (BIM), ब्रिज हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम (BHMS), मासिक ड्रोन मैपिंग जैसी नवीनतम तकनीकों से लैस होगा। इस पुल के बनने से दीघा और सोनपुर के बीच का रास्ता सीधा होगा। बड़े भारी भरकर वाहनों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इससे माल एक से दूसरी जगह समय से पहुंचेगा और दोनों क्षेत्रों की आर्थिक क्षमता का सही तरीके से उपयोग भी संभव हो पाएगा। यह पुल पटना से नेशनल हाईवे-139 के जरिए औरंगाबाद और सोनपुर (नेशनल हाईवे-31), छपरा, मोतिहारी (पूर्व-पश्चिम गलियारा पुराना नेशनल हाईवे-27), बेतिया (नेशनल हाईवे-727) को सीधा कनेक्टविटी प्रदान करेगा। यह प्रोजेक्ट बुद्ध प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें: Darbhanga To Ayodhya सिर्फ 13 घंटे में पहुंचेंगे, 12 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, फ्री सफर और खाने-पीने की व्यवस्था
गंगा नदी देश की प्रमुख नदियों में से एक
देश की प्रमुख नदियों में से एक गंगा नदी करीब 100 फीट गहरी है और करीब 3 हजार किलोमीटर लंबी है। यह भारत के अलावा बांग्लादेश में भी बहती है। यह उत्तराखंड में हिमालय के गंगोत्री से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। इस बीच रास्ते में यह कई जगहों से निकलते हुए कृषि भूमि की सिंचाई करती है। उत्तर प्रदेश में इस नदी का खास महत्व है। हरिद्वार में गंगा नदी विशेष पूजनीय है। लोग गंगा नदी में नहाकर मोक्ष प्राप्त करते हैं। गंगा नदी के किनारे लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पूरे देश में गंगा जहां से बहती है, वहां कई पुल बने हैं। अकेले उत्तर प्रदेश और बिहार में इस नदी पर 6 पुल बने हैं। 7वां पुल बनाने के प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिली गई है।
यह भी पढ़ें: एक महिला का ‘अनोखा प्यार’, जो सांस ले सकता है, गले लग सकता है, लेकिन जवाब नहीं दे सकता
संबंधित खबरें
चुनाव से पहले अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने के पीछे क्या हैं सियासी मायने?
21 mins agoअयोध्या में दीपोत्सव का भव्य आगाज, 30 लाख दीए जला बनाया नया रिकार्ड
1 hr ago'मेरे जेल जाने से...,' गिरफ्तारी के बाद क्या बोले उत्तराखंड मंत्री के पति?
2 hrs agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
4 hrs agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
4 hrs agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
4 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
6 hrs agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
7 hrs agoगाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका, आतंकी संगठन TuM ने ली जिम्मेदारी
10 hrs agoअयोध्या में आज बनेगा नया रिकॉर्ड! 30 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines