CM Yogi Adityanath Big Announcement on Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, सीएम योगी ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे अब बिजनौर से होकर गुजरेगा। पिछले कुछ समय से लोग इस बात का विरोध कर रहे थे कि गंगा एक्सप्रेसवे बिजनौर की जगह मुजफ्फरनगर से निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं, एक हफ्ते पहले बिजनौर में योगी सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पत्रकारों ने इस मुद्दे पर घेरा था। इसके अलावा, बिजनौर के जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से जोड़ा जाएगा।
बिजनौरवासियों में दौड़ी खुशी की लहर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस ऐलान से बिजनौरवासियों में फिर से खुशी की लहर दौड़ आई है। सीएम योगी के इस आश्वासन के साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे का बिजनौर से होकर गुजरना तय हो गया है। मालूम हो कि बीते मंगलवार को जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं ने इस सिलसिले में सीएम योगी से मुलाकात की और गंगा एक्सप्रेसवे को बिजनौर से निकाले जाने की बात रखी। वहीं, इसका संज्ञान लेते हुए सीएम योगी ने बिजनौर के लोगों की खुशी का ध्यान रखते हुए यह ऐलान किया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News: मेरठ में दलित की बारात पर राजपूतों का हमला; फिर पुलिस सुरक्षा में हुई शादी
रूट डायवर्जन के बाद हुआ बवाल
बता दें कि पहले गंगा एक्सप्रेस वे बिजनौर से होकर ही गुजर रहा था, लेकिन फिर बाद में इसका रूट डायवर्जन कर दिया गया। रूट डायवर्जन की खबर के बाद से ही जिले के लोगों में इसको लेकर आक्रोश पैदा हो गया और लोग इसका विरोध करने लगे। वहीं, जिले के सभी जनप्रतिनिधि, संगठन, संस्थाएं और विपक्ष के नेता तक लोगों के साथ खड़े होकर बिजनौर में गंगा एक्सप्रेस वे की मांग करने लगे। इसके बाद सदन में सीएम योगी ने गंगा एक्सप्रेस वे को बिजनौर से निकाले जाने की बात कही।
संबंधित खबरें
किसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
4 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
9 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
18 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
19 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
19 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines