Ganga Expressway latest update: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज और मेरठ के बीच की दूरी सिर्फ छह घंटे में पूरी होगी. बहुत जल्द यह सपना साकार होगा गंगा एक्सप्रेस की शुरू होने से. बहुत तेजी से इसपर काम चल रहा है. पहले चरण के तहत मेरठ से बदायूं तक का काम कंप्लीट हो चुकी है. संभवत इस महीने में ट्रायल और साल के अंत में गंगा एक्सप्रेस वे पर वाहन रफ्तार भरने लगेंगे. दो चरण कंप्लीट हो चुके हैं. तीसरे चरण के तहत केवल छह प्रतिशत काम बाकी है. उसे भी जल्द से जल्द पूरा करने का काम जोरों पर जारी है.
120 किलोमीटर की स्पीड से दौड़ेंगे वाहन
गंगा एक्सप्रेस पर वाहनों की अधिकतम स्पीड 100 से 120 किलोमीटर तय की जा सकती है, इस हिसाब से मेरठ से प्रयागराज की दूरी छह से सात घंटे में सिमट जाएगी. दिसंबर के पहले सप्ताह या इस महीने के अंत मे ट्रायल हो जाएगा. यूपीडा की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार गंगा एक्सप्रेस वे पर 94 फीसदी काम कंप्लीट हो चुका है. 594 किलोमीटर के प्रयागराज मेरठ गंगा एक्सप्रेस पर 1498 बड़े स्ट्रक्चर बनने हैं, जिनमें से 1497 बन चुके हैं. अलग-अलग चरणों में काम जारी है, शासन की ओर से सभी को 25 नवंबर को काम कंप्लीट करने का अल्टीमेटम दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मेरठ से प्रयागराज का सफर का होगा आसान, जानिए कब चालू होगा गंगा एक्सप्रेसवे
गंगा एक्सप्रेस वे का किस जिले में कितना पहुंचा काम
मेरठ, हापुड़ आदि जिलों में काम कंप्लीट होने के बाद फाइनल टच जारी है. बदायूं तक पहले और दूसरे सेक्शन का काम खत्म होने वाला है. उन्नाव, हरदोई के पास तीसरे सेक्शन का काम तेजी से चल चल रहा है, जिसे 25 नवंबर तक पूरा करने की डेडलाइन है.
गंगा एक्सप्रेस वे से किन जिलों को होगा फायदा
गंगा एक्सप्रेस वे का काम पूरा होने से मेरठ के अलावा हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, बदायूं और प्रयागराज जिले को फायदा होगा.
यह भी पढ़ें: Ganga Expressway पर नया अपडेट, जुड़ेंगे 3 राज्य और 12 जिलों को मिलेगा फायदा, कितना टोल टैक्स?
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
10 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
12 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
13 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
16 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
18 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
18 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
20 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
22 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines