Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक नया लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रस्ताव रखा है. यह परियोजना बुलंदशहर के रास्ते लगभग 76 किलोमीटर लंबी होगी, जिसकी अनुमानित लागत 4415 करोड़ रुपये आंकी गई है. सरकार ने इस योजना के लिए प्रारंभिक तौर पर 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.
पश्चिम उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा लाभ
इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे के बनने से मेरठ और बुलंदशहर के निवासियों को नोएडा एयरपोर्ट तक पहुंचने में काफी आसानी होगी. वर्तमान में प्रदेश में कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे जैसे आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेस-वे पश्चिम से पूर्व तक फैले हुए है. इस लिंक के जरिए यमुना एक्सप्रेस-वे के पास स्थित नोएडा एयरपोर्ट सीधे गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा, जिससे प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन और भी सुविधाजनक होगा.
ये भी पढ़ें: UP International Trade Show: Delhi-NCR में रहने वाले लोग एक्सपो मार्ट पहुंचने के लिए अपनाए यह रूट
ई-वे हब्स से ट्रैफिक प्रबंधन होगा आसान
बुंदेलखंड और पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सरकार ने 12 नए ई-वे हब्स बनाने की योजना बनाई है. इनमें से 4 हब्स बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और 8 हब्स पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनाए जाएंगे. इन हब्स के निर्माण के लिए 72 करोड़ रुपये (बुंदेलखंड) और 144 करोड़ रुपये (पूर्वांचल) का प्रावधान किया गया है. इससे ट्रैफिक प्रबंधन और यात्रा के अनुभव में सुधार होगा.
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होगा हाईटेक
सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सुधार के लिए 800 करोड़ रुपये का बजट तय किया है. इस राशि से एक्सप्रेस-वे की छोटी-मोटी कमियों को ठीक कर इसे और बेहतर बनाया जाएगा. साथ ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के लिए 10-10 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा बढ़ेगी.
ये भी पढ़ें: Nikki Murder Case: पुलिस के हाथ लगा एक महीने से गायब निक्की का मोबाइल, विपिन के मोबाइल का डिलीट डाटा रिकवर
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
8 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
10 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
11 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
14 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
16 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
18 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
20 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines