Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे जल्द ही शुरू होने वाली रहा है। इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से कई जिलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और साथ ही शहरों को बीच व्यापार और रोजगार के रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही ये प्रदेश का से लंबे एक्सप्रेसवे है, जिसकी लंबाई 594 किलोमीटर है। वहीं, यूपीडा ने टोल टैक्स तैय करने के लिए सलाहकार कंपनी का चुनाव शुरू कर दिया है। थोक मुद्रा सूचकांक के आधार पर साल 2025-26 में एक्सप्रेसवेज के लिए प्रति किलोमीटर के अनुसार टोल टैक्स तय की गई है।
क्या होगी टोल दरें?
कार, जीप, वैन और हल्के वाहनों के लिए 2.55 रुपये प्रति किमी टोल टैक्स तय की गई है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों और मिनी बस के लिए 4.05 रुपये प्रति किमी, बस और ट्रक के लिए 8.15 रुपये प्रति किमी, भारी वाहनों के लिए 12.55 रुपये प्रति किमी और ओवरसाइज वाहनों के लिए 16.05 रुपये प्रति किमी टोल टैक्स तय की गई है। वहीं बाईपास का इस्तेमाल करने के लिए ये टोल दरें 70 पैसे, 1.05 रुपये, 2.10 रुपये, 3.15 रुपये और 4.15 रुपये प्रति किमी तय की गई है। बताया जा रहा है कि प्रवेश कंट्रोल के लिए छह लेन ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे के चार समूहों का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और इसे जल्द ही खोल दिया जाएगा।
किन जिलों को मिलेगा फायदा
बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे को चार कंपनियों ने तैयार किया है। वहीं ये एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। इन जिलों में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं। इसके साथ ही 3 राज्यों में भी कनेक्टिविटी बढ़ेगी जिसमें यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं।
रोजगार के अवसर
इस एक्सप्रेस वे के शुरू होने से यूपी न केवल रोड नेटवर्क में देश के लीडिंग राज्यों में शामिल होगा, बल्कि राज्य को एक नए इंडस्ट्रियल और आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिल सकगी। निवेशकों के लिए राज्य को और ज्यादा आकर्षक बनाया जाएगा, जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिल सकेंगें।
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
22 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines