हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यमुना सिटी में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र पर हमला, सिर में आए 14 टांके, चार छात्रों पर केस दर्ज

Greater Noida News: नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में बी-फार्मा के छात्र से बुरी तरह मारपीट की गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र के 14 टांके आए हैं।

विज्ञापन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्र से मारपीट। Credit-News24 Graphics

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में एक बार फिर मारपीट की घटना सामने आई है। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे बी-फार्मा के एक छात्र पर उसके ही साथी छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया। शुक्रवार शाम छात्र यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद अपने फ्लैट लौट रहा था। तभी यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि इस घटना में छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी है। सिर में 14 टांके आए है।

गोरखपुर का रहने वाला है छात्र 

पीड़ित छात्र स्पर्श मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है। छात्र ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताया। उसने बताया कि यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने उस पर अचानक हमला किया। हमलावरों ने लोहे के पंच और लात-घूंसों से उसे बुरी तरह पीटा। कोई भी बीच-बचाव करने नहीं आया।

ये भी पढ़ें: नोएडा एयरपोर्ट के पास प्रधान का निर्माणाधीन दो मंजिला मकान गिरा, तीन लोग आए चपेट में

विज्ञापन

रंजिश में हमले की आशंका 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में चार छात्र विशाल, शानू, नवदीश और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दनकौर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हमला करने वाले छात्रों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना वायरस से बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टूटी नींद 

विज्ञापन

मारपीट की घटनाएं आम

बता दें कि पिछले कुछ दिनाें में यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में यूनिवर्सिटी में सीट पर बैठने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। पिछले महीने भी यूनिवर्सिटी के पास दो गुटों के बीच लड़ाई की घटना सामने आई थी। इसके बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस घटना में 10 जने घायल हुए थे। आए दिन यूनिवर्सिटी के पास जंग का मैदान बनता नजर आता है। ऐसे में छात्रों की चिंता बढ़ गई है। उनके परिजन भी टेंशन में हैं। लोगों ने सख्त कानून व्यवस्था की मांग की है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola