G-20 Summit: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में होने वाले G-20 Summit के लिए प्रदेश सरकार (UP Govt) की तैयारियों पूरी हो चुकी है। साथ ही प्रदेश पुलिस की ओर से 24 IPS अधिकारियों और करीब 6,000 पुलिसकर्मियों कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा में लगाया है।
इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल की तीन कंपनियां और पीएसी की 10 कंपनियां शिखर सम्मेलन स्थल की ओर जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा घेरा बनाएंगी।
UP ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के बाद होगा जी-20 समिट
जानकारी के मुताबिक जी-20 बैठक के लिए भी सुरक्षा व्यवस्था की खास तैयारियों की गई हैं। यह सम्मेलन 12 फरवरी को शिखर सम्मेलन समाप्त होने के एक दिन बाद शुरू होगी। इस दौरान नाइट विजन डिवाइस से लैस एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड और स्पेशल टास्क फोर्स के कमांडो संवेदनशील इलाकों में चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे।
वृंदावन योजना में होंगे मुख्य कार्यक्रम, कंट्रोल रूम बना
जिन स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, वहां सुरक्षा के लिए साइबर पुलिस को भी लगाया गया है। प्रदेश के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान 4 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि हमने पूरे केंद्र की निगरानी के लिए वृंदावन योजना में मुख्य आयोजन स्थल के पास कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जहां कार्यक्रम आयोजित होंगे।
यह भी पढ़ेंः लखनऊ में यूपी ग्लोबल इन्वेटर समिट, PM मोदी कल करेंगे शुरुआत
यूपी के इन शहरों में भी होंगे कार्यक्रम
एडीजी ने बताया कि प्रदेश के आगरा, गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में होने वाले कार्यक्रमों के लिए भी इसी तरह की तैयारी की गई है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ एसटीएफ, एटीएस की यूनिट और एटीएस कमांडो की स्पेशल ऑपरेशन टीम को भी अलर्ट पर रखा जाएगा।
बड़े इमामबाड़े को भी इसलिए किया जाएगा बंद
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 13-15 फरवरी को लखनऊ में G-20 प्रतिनिधियों की यात्रा से पहले पेंटिंग और सफाई के लिए बड़ा इमामबाड़ा 9-10 फरवरी को आगंतुकों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान यहां युद्ध स्तर पर सफाई और रंगाई-पुताई का काम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
5 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
10 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
11 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
12 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
14 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
14 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
16 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
17 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines