राजधानी लखनऊ में बीते 5 दिन पहले हुई हत्या का खुलासा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लखनऊ ग्रामीण क्षेत्र नगराम के टिकरा गांव निवासी सचिन तिवारी के रूप में हुई है. पीड़ित की पहचान ना हो सके इसलिए हत्यारों ने शव को जलाकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र भागरथी एनक्लेव के पास फेंक दिया था.
9 जनवरी को सचिन तिवारी की हत्या की गई थी. पूछताछ में पता चला है कि आरोपी निहाल वाल्मीकि के घर पर शराब पार्टी थी. पार्टी में शराब सिगरेट खत्म हो जाने पर दोबारा लाने के लिए सचिन से कहा गया. इस बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. झगड़े के दौरान सचिन ने निहाल को गाली दी. इसके बाद निहाल आग बबूला हो गया और पास में ही रखें गमले से सचिन के सर पर वार कर बेहोश कर दिया. उसके बाद दूसरे दोस्त ने चाकू से उसका गला रेत दिया.
हत्या के बाद शव को चादर में बांधकर सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में ठिकाने पर लगाया गया. इसके बाद पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की, लेकिन शव पूरा नहीं जल सका और आरोपी अधजला शव छोड़कर फरार हो गए.
वहीं, पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि निहाल की मां वारदात के समय बगल के कमरे में मौजूद थी. जब हत्या की जानकारी मां को हुई तो शव को ठिकाने लगाने के लिए चादर दी. इसके बाद निहाल ने अपने ममेरे भाई करन को फोन कर स्कूटी लेकर घर बुलाया था. निहाल की मां और करन ने मिलकर घर में हुई हत्या के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया. घटना के बाद मां और एक दोस्त जिसका नाम विनय शर्मा बताया जा रहा है वो दोनों फरार हैं.
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि हत्यारोपियों में तेलीबाग निवासी निहाल वाल्मीकि ई रिक्शा चालक है. उसका ममेरा भाई करण वाल्मीकि खान मार्केट निवासी, इनके पास से एक चाकू, स्कूटी, कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. इस पूरे हत्याकांड में फरार आरोपी विनय शर्मा उर्फ साहुल जो रमजान बाजार का निवासी है और निहाल की मां कल्पना वाल्मीकि की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं.
संबंधित खबरें
ग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
1 hr ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
1 hr agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
4 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
15 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
21 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
21 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines