Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : नोएडा में मंगलवार को शराब के ठेकों पर एकाएक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जा रहा है कि शराब पर भारी छूट की खबर मिलते ही शराब प्रेमियों की भीड़ टूट पड़ी। देखते ही देखते कई दुकानों में शराब का स्टॉक खत्म हो गया। एक बोतल पर एक बोतल फ्री का ऑफर लेने के लिए दुकानों पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। शराब विक्रेताओं का कहना है कि 31 मार्च तक पुराना स्टॉक खत्म करना है, इसलिए शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
चिलचिलाती धूप में घंटों लाइन में खड़े रहे शराब प्रेमी
दरअसल, एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। इसी के साथ शराब के नए ठेके चालू हो जाएंगे। यदि पुराने ठेकेदार को नया ठेका नहीं मिला होगा तो उसे अपनी दुकान बंद करनी होगी। ऐसे में सभी ठेकेदारों ने अपने गोदाम में भरे स्टॉक को खाली करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए ज्यादातर ठेकों पर पुराने स्टॉक का सेल लगा दी गई है। किसी ठेके पर एक बोतल की कीमत में दो बोतल दी जा रही है तो कुछ ठेकों पर शराब की कीमत ही आधी कर दी गई है। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर नोएडा में बड़ी संख्या में लोग ठेकों पर पहुंच गए। चिलचिलाती धूप के बावजूद घंटों तक लाइन में खड़े रहे। कई लोग तो ऐसे भी दिखे जो बोतल नहीं, पूरी पेटी ही लेकर ठेकों से बाहर निकले।
ऑफिसों से छुट्टी लेकर पहुंचे शराब खरीदने
बताया जा रहा है कि शराब के ठेकों पर कई लोग तो अपने ऑफिसों से छुट्टी लेकर या फिर दुकान बंद कर पहुंचे थे। पूछने पर बताया कि उनकी छुट्टियां बची हुई थीं, इसलिए इसी बहाने उन्होंने एक दिन की छुट्टी तो कर ही ली, अगले महीने भर का स्टॉक भी जमा कर लिया। इतनी सस्ती शराब अगले एक साल तक नहीं मिलने वाली। बल्कि नए ठेके शुरू होने के बाद शराब की कीमत और भी बढ़ जाएगी। सेक्टर 18 में शराब की दुकानों पर छूट की सूचना मिलते ही लोग की भीड़ उमड़ रही है। कुछ लोग लाइन में लगे हैं और कुछ लोग अपनी बारी न आने पर आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। तभी एक शख्स की मानो लॉटरी लग गई है। वह पेटी के साथ जाता दिखाई दिया।
शराब की बिक्री का एक कारण यह भी
इस भीड़ और मारामारी का कारण यह भी है कि पिछले दिनों ई-लाटरी से दुकानों का आवंटन किया गया है। जिसके चलते काफी पुराने शराब की दुकानें के संचालकों की ई-लाटरी में दुकानें नहीं मिल सकी। पुराने दुकानों पर 31 मार्च तक स्टॉक खत्म करना जरूरी है। जिसके चलते कई दुकानों ने शराब की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत तक की छूट दी है। नोएडा में शराब की दुकानों के बाहर कुछ वैसी ही भीड़ नजर आ रही है जिस तरह कुछ साल पहले दिल्ली में नई शराब नीति लागू होने के बाद एक पर एक बोतल मुफ्त वाली ऑफर के बाद दिखी थी।
नोएडा में शराब बिक्री का नया ढांचा
वर्तमान में नोएडा में 146 IMFL दुकानें, 140 बीयर दुकानें, 234 देसी शराब दुकानें, 29 प्रीमियम शराब दुकानें और 27 मॉडल दुकानें हैं। नई नीति के तहत बीयर और IMFL की दुकानें मिलाकर 239 संयुक्त शराब दुकानें बनाई जाएंगी, जिनका आवंटन ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि, देसी शराब की दुकानों को बीयर काउंटर जोड़ने का विकल्प दिया गया है, जबकि मॉडल दुकानें पहले की तरह ही रहेंगी।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
5 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
7 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
8 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
11 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
13 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
13 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
15 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
17 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines