हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

काशी में हुई दिल दहला देने वाली वारदात, आंध्र प्रदेश से आए चार लोगों ने की आत्महत्या

Suicide Case: आंध्र प्रदेश से काशी घूमने आए चार लोगों ने होटल के कमरें में आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Suicide Case:वाराणसी के एक होटल में सामूहिक आत्महत्या करने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। दरअसल मामला दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में स्थित गेस्ट हाउस का है। जहां आंध्रप्रदेश से चार लोग वाराणसी घूमने आए थे। सभी एक गेस्ट हाउस में रूके हुए थे। होटल का वेटर किसी काम से कमरे में गया और बहुत देर कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो इसकी सूचना होटल के मालिक ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। आवाज देने के बाद भी जब काफी देर तक गेट नही खुला तो पुलिस ने कमरे का गेट तोड दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। चारों लोगों ने आत्महत्या कर लगी। पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

काशी आए थे घूमने

पुलिस ने बताया कि सभी मृतक आंध्रप्रदेश के रहने वाले थे और काशी घूमने आए थे। आत्महत्या करने वालों में एक महिला और तीन पुरुष है। सभी दशाश्वमेध थाना क्षेत्र में स्थित गेस्ट हाउस में रूके थे। होटल के मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की लेकिन जांच के दौरान ऐसा कुछ भी नही मिला जिससे आत्महत्या का कारण पता चल सके।

यह भी पढ़े: बिहार में इंसानियत शर्मसार, 60 साल के बुजुर्ग पर बच्ची से रेप के आरोप, बोला- खुन्नस में मुझे फंसाया जा रहा

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस को मृतक के पास से पहचान पत्र मिला जिसके आधार पर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने चारों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें