Bulandshahr House Collapsed: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के मवई गांव में एक निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है।
घटना की जानकारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी है। मलबे से लोगों को निकालने के लिए घटनास्थल पर जेसीबी बुलाई गई है।
https://twitter.com/ANINewsUP/status/1681491832436592640
पूरा परिवार सो रहा था, तभी गिरा छज्जा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक छज्जे का एक हिस्सा गिर गया। हादसे की सूचना के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस की ओर से दावा किया गया है कि छत के नीचे सो रहे परिवार के 4 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना की जानकारी के बाद दुख जताया। साथ ही मृतकों के आश्रितों के लिए मुआवजे का भी ऐलान किया। बुलंदशहर के डीएम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए भी आर्थिक मदद की जाएगी।
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, SP में शामिल हुए धर्मेंद्र कश्यप
34 mins agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
3 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
3 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines