हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत बोले, इस समय पाकिस्तान कमजोर, तुरंत यह काम करे केंद्र सरकार

विज्ञापन
harish rawat

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने केंद्र सरकार को नसीहत दी है। रविवार को मीडिया में दिए बयान में उन्होंने कहा- पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को छुड़ाना हमारा दायित्व है। कांग्रेस की सरकार के दौरान इस पर संसद में प्रस्ताव पास किया गया है।

https://twitter.com/news24tvchannel/status/1599440567984738304?s=20&t=ebNDUv84GbqjAL19lD_lUA

 

उन्होंने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि केंद्र सरकार के एजेंडे में भी यह काम होना चाहिए। पूर्व सीएम ने कहा कि इस समय पाकिस्तान कमजोर हालत में है, यह समय है, जब पाकिस्तान से हम पीओके ले सकते हैं। आगे पूर्व सीएम ने कहा- कुछ लोगों में आपस में होड़ लगी हुई है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली सीएम में होड़ है कि कौन भाजपा का मकसद ज्यादा हल कर सकता है। उन्होंने कहा कि ओवैसी जब भी मुंह खोलते हैं, वह भाजपा की कुछ न कुछ मदद करते हैं।

विज्ञापन

आगे कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा में दो विंग काम करते हैं, जो डर्टी ट्रिक्स इस्तेमाल करते हैं। वह कुछ भी कर सकते हैं। वह लोगों के बीच में भ्रम पैदा कर सकते हैं। मास मूमेंट में भाजपा के लिए यह करना बेहद आसान है। कन्हैया कुमार और स्वरा भास्कर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके एक विचार हैं। कन्हैया कुमार तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कभी वह कम्युनिस्ट पार्टी के साथ रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola