हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी का लंबी बीमारी के बाद निधन, गाजियाबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Ghaziabad News: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने जाने वाले 80 वर्षीय राजपाल त्यागी का शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी

Ghaziabad News: यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और गाजियाबाद के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक चुने जाने वाले 80 वर्षीय राजपाल त्यागी का शुक्रवार सुबह गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्हे पिछले 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन के बाद उनके विधायक बेटे अजीत पाल त्यागी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके यह जानकारी दी है। शाम 4 बजे हिंडन स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

15 दिन पहले यशोदा अस्पताल में कराया गया था भर्ती

बताया गया है कि राजपाल त्यागी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हे 15 दिन पहले से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल त्यागी के परिवार में दो पुत्र गिरीश पाल त्यागी, अजीत पाल त्यागी और पत्नी लोकेश त्यागी हैं। राजपाल त्यागी कांग्रेस से गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष भी रहे हैं। कांग्रेस के टिकट पर वह मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुने गए थे। इसके अलावा राजपाल त्यागी बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के टिकट पर भी मुरादनगर से क्षेत्र जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं राजपाल त्यागी दो बार निर्दलीय विधायक भी रहे।

मुरादनगर विधानसभा से 6 बार चुने गए थे विधायक

राजपाल त्यागी 2012 का विधानसभा चुनाव हार गए थे। इसके बाद राजपाल त्यागी के बेटे अजीत पाल त्यागी ने वर्ष 2017 और 2022 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मुरादनगर विधानसभा नगर से चुनाव में जीत हांसिल की थी। राजपाल त्यागी के राजनीतिक सफर की बात करें तो वह 8 साल तक गाजियाबाद में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के पद पर रहे हैं। इसके अलावा मुरादनगर विधानसभा सीट से छह बार विधायक चुने गए और 3 बार कैबिनेट मंत्री के पद पर भी रहे। उन्होने 2 बार निर्दलीय, 2 बार कांग्रेस, 1 बार समाजवादी पार्टी और 1 बसपा पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। दिवंगत नेता राजपाल त्यागी के अंतिम संस्कार में जिले के बड़े- छोटे नेता और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola