दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पॉस्को एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अयोध्या पहुंचे। उनका एयरपोर्ट पर साधु संतों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 18 जनवरी 2023 को मेरे ऊपर आरोप लगाया गया था, तभी मैंने कहा था यह झूठ है। मैंने कहा था कि अगर आरोप साबित हो जाएंगे तो खुद ही फांसी पर लटक जाऊंगा। मैंने जो कहा था वह प्रमाणित हुआ है। न्याय पालिका पर मैंने पहले भी भरोसा जताया था और आज भी आभार प्रकट करता हूं।
‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’
उन्होंने कहा, ‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं, जो खोया उसका गम नहीं जो पाया वह कम नहीं। जिन खिलाड़ियों ने मेरे ऊपर आरोप लगाया, वह मुझे कुश्ती का भगवान कहते थे। इन खिलाड़ियों का मेरे घर पर आना-जाना था। उनके विवाह और त्योहारों में भी मैं शामिल हुआ हूं।’ उन्होंने कहा, ‘कभी पास आकर मुझे यह बता दें मिला है क्या, उन्हें मुझे यूं सता के।’ उन्होंने कहा कि इस आरोप से कई बच्चों ने अपनी जिंदगी खो दी, कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्महत्या कर ली। इसके प्रमाण हैं। जिनको न्याय नहीं मिला, वह सजा काट रहे हैं या अपना जीवन समाप्त कर चुके हैं। कुछ धाराएं ऐसी थी जो बनाई गई थी संरक्षण के लिए, लेकिन दुरुपयोग हो रहा है। दहेज उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न इन धाराओं का उपयोग था संरक्षण के लिए, लेकिन दुरुपयोग हो रहा है, जबकि इनकी उपयोगिता है।
‘मेरे चरित्र पर ये लोग एक भी खरोच नहीं लगा सकते’
उन्होंने कहा, ‘किसी बच्ची के साथ अगर दुराचार होता है तो उसके संरक्षण के लिए यौन उत्पीड़न की धाराएं बनाई गई थीं। बहुत बड़े पैमानों पर यौन उत्पीड़न की धाराओं को लोगों ने अपने विरोधियों को परास्त करने और उनका जीवन समाप्त करने के लिए हथियार बना रखा है। अयोध्या की पावन धरती से मांग करता हूं, यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को कैसे रोका जाए इसको सरकार सुनिश्चित करे।’ उन्होंने कहा, ‘धारा समाप्त करने की बात नहीं हो रही है लेकिन एक समीक्षा जरूर किया जाना चाहिए, जिससे यौन उत्पीड़न की धाराओं का दुरुपयोग ना हो। मेरे चरित्र पर ये लोग एक भी खरोच नहीं लगा सकते। धारा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ है प्रावधान लेकिन लागू नहीं किया जाता।’
‘जो मेरा विरोध करेगा उसे भगवान दंड देंगे’
उन्होंने कहा, ‘यौन उत्पीड़न करने पर अगर 10 साल की सजा हो तो धारा का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ दुगनी सजा होनी चाहिए। मेरे ऊपर आरोप लगाने वालों में सबसे ज्यादा सजा कांग्रेस को मिली। भुपेंद्र हुड्डा को मिली। वह हरियाणा के चुनाव परिणाम के दिन 11 बजे तक मुख्यमंत्री बन रहे थे, लेकिन 11 के बाद संतरी भी नहीं बन पाए।’ उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने मेरा विरोध किया तो उनका सत्यानाश हो गया। मेरा जिसने भी विरोध किया है, सबको भगवान दंड देंगे, क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।’
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
11 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines