TrendingiranDonald Trump

---विज्ञापन---

मुसलमानों को राम मंदिर कारसेवा के लिए कहने वाले, पूर्व मंत्री ओमपाल नेहरा नहीं रहे

Ompal Singh Nehra Passed Away In Meerut: पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का लंबी बिमारी से  निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा सपा सरकार में  राज्यमंत्री थे।

Ompal Singh Nehra Passed Away In Meerut: मुलायम सिंह के करीबी पूर्व राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा का लंबी बिमारी से  निधन हो गया। ओमपाल सिंह नेहरा सपा सरकार में  राज्यमंत्री थे। राज्यमंत्री ओमपाल सिंह नेहरा कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। नेहरा ने आज दोपहर अंतिम सांस ली।

मुलायम के बेहद करीबी थे

राम मंदिर निर्माण में मुसलमानों द्वारा कारसेवा के बयान पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ओमपाल नेहरा को यूपी सरकार ने बर्खास्त कर दिया था। बता दें कि बिजनौर के रहने वाले ओमपाल नेहरा मुलायम सिंह यादव के करीबी माने जाते थे। अखिलेश सरकार में उनके पास मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार एवं दर्जा प्राप्त मंत्री का पद था। हालांकि, उन्हें राम मंदिर के समर्थन में टिप्पणी करने पर पार्टी ने महज दो महीने बाद पद से मुक्त कर दिया था।


Topics:

---विज्ञापन---